फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man jumps by train to escape from TT met death

टीटी को देखते ही घबराकर कूदा बेटिकट, गंवाई जान

Sat, 22 Aug 2015 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 22 Aug 2015 04:39 PM IST
विज्ञापन
man jumps by train to escape from TT met death

गाजियाबाद के मसूरी में टिकट न होने से शुक्रवार को टीटी से बचने के लिए सब्जी विक्रेता चलती ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर कूदा और मालगाड़ी की चपेट में आकर जान गंवा बैठा। मसूरी पुलिस ने शिनाख्त होने पर मृतक के परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


पिलखुवा में जुनैद (19) परिवार के साथ रहता था, मयूर विहार (मसूरी) फाटक के पास सब्जी बेचने का कार्य करता था। रोजाना हापुड़ शटल ट्रेन से आध्यात्मिक नगर तक ट्रेन में सफर करता था। शुक्रवार को पिलखुवा स्टेशन पहुंचा तो हापुड़ शटल ट्रेन जा चुकी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एड्स पीड़िता ने खोल कर रख दी बड़ी बहन के जुल्म की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्लेटफार्म पर आई संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में जुनैद चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आध्यात्मिक नगर प्लेटफार्म पर ट्रेन धीमी हुई तो जुनैद चलती ट्रेन से नीचे कूद गया।

इस दौरान रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से जुनैद की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तलाशी लेने पर जुनैद की जेब से टिकट नहीं मिला, अंदेशा है कि टीटी से बचने के लिए जुनैद प्लेटफार्म के बजाय रेलवे ट्रैक की ओर कूदा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed