फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man helped to aap mla manoj kumar in fraud arrested

धोखाधड़ी में आप नेता की मदद करने वाला गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2015 01:15 PM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
man helped to aap mla manoj kumar in fraud arrested

धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के नेता मनोज कुमार के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लखपत नामक शख्स को भी पुलिस ने शानिवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


कोंडली से मौजूदा विधायक मनोज कुमार वर्ष 2012 में लखपत नामक शख्स के साथ मिलकर सपना स्टेट के नाम से मयूर विहार फेज-3 में प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस चलाते थे।
विज्ञापन


इसी दौरान इन्होंने न्यू अशोक नगर में रहने वाले विजय कुमार (52) को राजबीर कालोनी, घड़ौली माजरा में 46 गज का एक प्लॉट दिखाया। मनोज ने प्लॉट को अपना बताकर उसे बेचने की इच्छा जताई। 21.60 लाख रुपये में सौदा तय हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे लेने के बाद मनोज ने दिखाई धौंस

man helped to aap mla manoj kumar in fraud arrested

सात नवंबर 2012 को मनोज ने दो गवाहों के सामने एग्रीमेंट कर विजय से बयाने के तौर पर छह लाख रुपये ले लिये। कुछ ही दिनों में उन्होंने प्लॉट की रजिस्ट्री कराने की बात कही थी।

प्लॉट खरीदने वाले विजय का आरोप है कि बार-बार कहने के बाद भी मनोज प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने जब प्लॉट के बारे में पता किया तो प्लॉट मनोज कुमार का न होकर किसी एम.एल सिंह नामक शख्स का निकला।

विजय ने जब मनोज से बयाने के रुपये मांगे गए तो उन्होंने विधायक होने की बात कर उसको धमकाया। परेशान होकर विजय ने मामले की शिकायत न्यू अशोक नगर थाने में की।

फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं मनोज

man helped to aap mla manoj kumar in fraud arrested

शिकायत के आधार पर गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के बाद आप विधायक मनोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के साथ ही उन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।

मनोज कुमार के खिलाफ पुलिस ने 19 मई 2014 को षड्यंत्र कर फर्जी कागजातों की मदद से धोखाधड़ी से रुपये हड़पने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed