फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man gets a new life in hospital

नींद की गोली खाने के बाद भी नहीं आती थी नींद

Fri, 07 Nov 2014 09:31 AM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
man gets a new life in hospital

दिल्ली में बीएल कपूर सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने कोरोनरी एंजियोप्लास्टी करके कीर्ति नगर निवासी 90 वर्षीय सरदार सेवा सिंह को नई जिंदगी दी है। पिछले कुछ समय से उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी।

विज्ञापन


अस्पताल के सेंटर फॉर कार्डियक साइंसेज के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि सांस की गंभीर तकलीफ होने पर मरीज को 30 अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


जांच-पड़ताल के बाद कोरोनरी एंजियोप्लास्टी करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि नींद की गोली खाने के बाद भी उन्हें नींद नहीं आ रही थी।

उल्टा हो गया ब्‍लड प्रेशर

man gets a new life in hospital

कार्डियक अस्थमा का दौरा पड़ने के बाद कोरोनरी धमनियों में गंभीर अड़चन से रक्त प्रवाह उल्टा हो गया था। इसकी वजह से खून दिल से फेफड़े की ओर जाने लगा था।

मरीज तब तक सीधा लेट नहीं पा रहा था जब तक पेशाब निकालने वाली दवाओं की मदद से उनके शरीर से तरल पदार्थ बाहर नहीं निकाल दिया जाता था। 3 नवंबर को मरीज की धमनी की कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गई।

ऐनेस्थीसिया तथा कार्डियक सर्जरी टीम के बैक-अप कवर में दो ड्रग इल्युटिंग स्टेंट का इस्तेमाल करते हुए यह प्रक्रिया पूरी की गई। प्रक्रिया के दूसरे दिन ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सफल इलाज की वजह से सेवा सिंह गुरु पर्व का उत्सव अपने परिजनों के साथ मना सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed