दिल्ली अग्निकांड: ढूंढने निकला था सगे भाई को, मिला चाचा के बेटे का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू अनाज मंडी की आग में एक परिवार ऐसा भी सामने आया जिसके तीन में से दो बेटे लापता हैं। दिनभर अस्पतालों में चक्कर लगाने के बाद भी देर रात तक वाजिद को अपने लापता भाइयों का सुराग नहीं लग सका।
वाजिद ने बताया कि उनका भाई 23 वर्षीय साजिद और 17 वर्षीय वजीर लापता हैं। लोकनायक अस्पताल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और आरएमएल अस्पताल में तलाशने के बाद भी उनकी कोई खबर नहीं है।
समस्तीपुर निवासी वाजिद ने बताया कि उनके दोनों भाई इमारत में बैग बनाने के कारखाने में मजदूरी करते थे, जबकि वह पास में ही दूसरी इमारत में काम करता है। घटना की जानकारी मिलते ही वह वहां पहुंचे तो पता चला कि झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद वाजिद अपने अन्य परिजनों के साथ लोक नायक अस्पताल पहुंचा, परंतु यहां भी कोई पता नहीं चला।
चाचा के बेटे का शव निकला
थक हारकर पुलिसकर्मियों के साथ वह लेडी हार्डिंग अस्पताल में पहुंचा। यहां शवगृह में शवों की पहचान करते हुए उन्हें 17 वर्षीय मोहम्मद अताबुल मिला, जो उनके चाचा का बेटा है। यह देखकर वाजिद बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन फानन में उसे आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया, लेकिन कुछ देर बाद वाजिद को जब होश आया तो वह चीखने-चिल्लाने लगे।
अपने दोनों भाइयों की पड़ताल में वे देर रात तक लोकनायक अस्पताल के शवगृह में रहे, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। वाजिद ने बताया कि पूरे परिवार में वे तीन भाई और एक बहन है। तीनों भाई को छोड़कर बाकी पूरा परिवार बिहार में रहता है।