{"_id":"3a6148a853004e3834220a90ec4bc67f","slug":"man-fined-to-ply-on-women-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा पड़ गया महिला कोच में सफर करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगा पड़ गया महिला कोच में सफर करना
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 11 Apr 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
रेल गाड़ियों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गठित की गई वीरांगना टीम ने शुक्रवार को विभिन्न गाड़ियों में अभियान चलाकर महिला कोच में सफर कर रहे 12 पुरुष यात्रियों को पकड़ा। पकड़े गये पुरुष यात्रियों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
आरपीएफ थाना प्रभारी पीके वर्मा ने बताया कि कई बार महिला कोच में सफर करने वाली महिलाओं के सामान चोरी हो जाने, चैन स्नैचिंग व छेड़खानी की शिकायतें मिलती रहती है। आरपीएफ इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए समय-समय पर अभियान भी चलाता रहता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वीरांगना टीम व आरपीएफ फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को ओल्ड स्टेशन पर पलवल से दिल्ली व दिल्ली से पलवल के बीच चलने वाली शटल गाड़ियों की महिला कोच में जांच की।
विज्ञापन
इस दौरान अलग-अलग गाड़ियों में महिला कोच में सफर कर रहे 12 पुरुष यात्री पकड़े गए। पकड़े गए लोगों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा-162 के तहत चालान किया गया है।