फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man committed suicide Angered by misbehavior of mother in law and brother in law

ससुराल में हुआ कुछ ऐसा: दामाद ने कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट में सास और पत्नी के भाई का लिखा नाम

Fri, 23 Feb 2024 03:24 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 23 Feb 2024 03:24 PM IST
सार

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि नोट में ससुराल वालों का नाम लिखा है।

विज्ञापन
Man committed suicide Angered by misbehavior of mother in law and brother in law
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फरीदाबाद के आदर्श नगर स्थित ससुराल में पत्नी व बच्चों को लेने के गए व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार किया गया। दुर्व्यवहार करने के बाद पत्नी व बच्चों को भेजा नहीं। इसके चलते मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले व्यक्ति ने सुसाइड नोट लिखा। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गांव साहुपुरा निवासी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। उनके तीन बच्चे है। सभी की शादी हो चुकी है। उनके बड़े लड़के विनोद कुमार (38) की शादी हरि विहार आदर्श नगर निवासी नेहा के साथ वर्ष 2007 में हुई थी। विनोद के दो बच्चे हैं। 16 फरवरी को विनोद की पत्नी नेहा बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। उसे लेने के लिए विनोद 20 फरवरी को अपने ससुराल गया था। वहां पर उसकी सास मंजू देवी और साले हिमांशु ने दुर्व्यवहार किया और पत्नी नेहा व बच्चों को भेजने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह से विनोद काफी परेशान था। देर रात को विनोद ने कमरे के अंदर जाकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले विनोद ने सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उसने कहा कि सास मंजू देवी और साले हिमांशु की वजह से वह आत्महत्या कर रहे है। मृतक विनोद निजी कंपनी में कार्य करता था। थाना आदर्श नगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि नोट में ससुराल वालों का नाम लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed