फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man caught for Lok Dal national president car stealing in delhi

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ऑडी चुराने पहुंचा चोर, गिरफ्तार

Sat, 13 Apr 2019 05:22 AM IST
vivek shukla पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Apr 2019 05:22 AM IST
विज्ञापन
Man caught for Lok Dal national president car stealing in delhi
Delhi crime

पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-2 में रहने वाले लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह की ऑडी को चुराने बदमाश उनकी कोठी पर पहुंच गए। वह कार लेकर भागने ही लगे थे, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड की सूझबूझ के चलते कार ले जा नहीं सके। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से एक बदमाश को पकड़ लिया गया, जबकि दो बदमाश फरार हो गए। आरोपी यू-ट्यूब पर लग्जरी कार चलाना और चुराना सीखते थे। गिरफ्तार आरोपी तीन लग्जरी कारों को चुरा चुका है। आरोपी को पुलिस ने चार दिन की रिमांड पर ले रखा था। आरोपी का रिमांड खत्म होने पर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुनील सिंह परिवार के साथ एम-35, ग्रेटर कैलाश-2 में रहते हैं। 8 अप्रैल की दोपहर 12.30 बजे तीन लोग उनकी कोठी पर पहुंचे। एक व्यक्ति उनके सिक्योरिटी गार्ड तुलसीराम से ड्राइवर व गार्ड की नौकरी मांगने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बातों-बातों में उसने गार्ड रूम से ऑडी की चाबी चुरा ली। इसके बाद तीनों वहां से चले गए। कुछ देर बाद तुलसीराम को कोठी के बाहर खड़ी ऑडी के हॉर्न की आवाज आई। उसने देखा कि उससे नौकरी मांगने वाला शख्स व दो अन्य व्यक्ति कार में बैठे हैं।

सिक्योरिटी गार्ड ने लोगों को एकत्रित कर कार में बैठे आशीष आनंद को पकड़ लिया, जबकि साथी फरार हो गए। सीआर पार्क थानाध्यक्ष एके सिंह के नेतृत्व में एसआई अविनाश, हवलदार नाथूलाल व जगदीश और सिपाही सुनील की टीम ने आशीष को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी आशीष ने बताया कि वह यू-ट्यूब से महंगी गाड़ी चलाना और चुराना सीखते थे। इसी तरीके से इन्होंने डिफेंस कॉलोनी से दो कारें चुराई थीं। वसंत कुंज से भी एक कार चुराई थी। ये डिमांड पर महंगी कार चुराते थे। कार को चुराने के बाद कंडम कार के कागजात खरीदकर व चेसिस और इंजन नंबर बदलकर आगे बेच देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed