फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man brutally murdered on road in Delhi s Uttam Nagar Area

दिल्ली में बीच सड़क हत्या: शख्स को पीटा...धक्का देकर जमीन पर गिराया, फिर रोड पर सिर पटक-पटककर बेरहमी से ली जान

Thu, 24 Aug 2023 06:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 24 Aug 2023 06:45 PM IST
सार

पुलिस ने घटना की जानकारी देने वाली महिला के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Man brutally murdered on road in Delhi s Uttam Nagar Area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में मंगलवार देर रात एक शख्स के सिर को सड़क पर पटक-पटककर उसकी हत्या कर दी गई। शख्स पर हमला करते देख एक महिला ने शोर मचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घायल शख्स को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के दौरान घायल शख्स ने दम तोड़ दिया। घटनास्थल से पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें एक युवक को पीड़ित पर हमला करते हुए देखा जा रहा है।

विज्ञापन

पुलिस ने घटना की जानकारी देने वाली महिला के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मृतक की शिनाख्त संजीव कुमार (50) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ ओम विहार इलाके में रहता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात 1.15 बजे एक महिला ने ओम विहार फेज-5 के पास एक व्यक्ति की पिटाई किए जाने की सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने 50 साल के घायल शख्स को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल लेकर गई। घायल शख्स की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इसी बीच ओम विहार निवासी राजू अपने भाई संजीव के गायब होने की शिकायत लेकर उत्तम नगर थाने पहुंचा। पुलिस ने मृत व्यक्ति का फोटो उसे दिखाया। राजू ने उसकी पहचान अपने भाई के रूप में की। उसके बाद पुलिस ने शिकायत करने वाली महिला के पास बयान लेने पहुंची।

विज्ञापन

महिला ने बताया कि देर रात 1.15 बजे रात वह अपने पति के साथ घर के बाहर मौजूद थी। इसी दौरान उसने गली के चौक पर एक युवक को एक शख्स की पिटाई करते हुए देखा। हमला करने वाला आरोपी उस शख्स की पिटाई करने के बाद उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उसके सिर को सड़क पर जोर-जोर से पटकने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। उसके बाद महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई। 

पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। एक फुटेज में आरोपी को संजीव की पिटाई करते हुए देखा गया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी की पहचान हो गई है। वह भी इसी इलाके का रहने वाला है। आशंका है कि रंजिश की वजह से उसने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed