फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man beaten badly for taking wife forcefully to in laws house as people think him kidnapper

पत्नी को लेने आए युवक पर साली की एक हरकत पड़ी भारी, सपने में भी नहीं सोचा था होगा ऐसा हाल

Wed, 03 Oct 2018 12:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 03 Oct 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
man beaten badly for taking wife forcefully to in laws house as people think him kidnapper
फाइल फोटो

नोएडा के निठारी गांव के पास एक व्यक्ति का अपनी पत्नी से विवाद होना उसे ही नहीं, बल्कि कैब चालक को भी भारी पड़ गया। महिला के अपहरण की झूठी सूचना पर आसपास के लोगों ने कार को घेर लिया। कार में तोड़फोड़ की और उसमें सवार चालक व महिला के पति की धुनाई कर दी। हंगामे के दौरान रोड जाम हो गया।

विज्ञापन


दिल्ली निवासी मोहम्मद जाहिद का निठारी गांव में ससुराल है। उसका कुछ दिन से पत्नी शहनाज से विवाद चल रहा है। सोमवार को जाहिद पत्नी को लेने के लिए कैब पर आया था। ससुराल में विवाद हो गया और काफी गहमा-गहमी के बीच वह पत्नी को जबरन ससुराल से ले जाने लगा। उसने पत्नी को कार में बिठाया और चल दिया, मगर जाहिद की साली (शहनाज की छोटी बहन) ने शोर मचा दिया कि उसकी बहन का अपहरण हो गया है।
विज्ञापन


निठारी गांव के लोगों और आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने कैब को घेर लिया। लोगों ने बिना कुछ पूछे ही कैब में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही चालक और जाहिद को कार से निकालकर जमकर धुनाई की। महिला के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन में मौके पर पहुंची। भीड़ ने दोनों घायलों को पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में सामने आई सच्चाई

पुलिस ने पूछताछ की तो मामला कुछ और ही निकला। जाहिद ने बताया कि वह दिल्ली के ऋषिपाल की कैब को किराये पर लेकर पत्नी को लेने आया था, मगर उसकी पत्नी को साली ले जाने नहीं दे रही थी। उसकी साली ने अपहरण करने का शोर मचा दिया। 

थाना सेक्टर-20 इंस्पेक्टर मनोज पंत ने बताया कि मामला दंपती के बीच विवाद का था और शहनाज की बहन द्वारा गलत शोर मचाने पर यह घटना हुई थी। हालांकि  महिला ने कोई कार्रवाई न कराने की बात लिखकर दी है, जिसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed