फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man attempt to suicide after mother death in gurgaon

मां का कर्ज उतारना चाहता था, नहीं मिला मौका तो किया जान देने का फैसला

Wed, 15 Jun 2016 12:46 PM IST
जितेंद्र राठी/अमर उजाला, गुड़गांव
जितेंद्र राठी/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 15 Jun 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
man attempt to suicide after mother death in gurgaon

वो मां से मिली नई जिंदगी का कर्ज उतारना चाहता था। लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाया। एक साल पहले मां की मौत हो गई और वो दुनियां में अकेला रह गया। उसकी हसरत मन में ही रह गई। इसी के चलते अवसाद में आकर उसने सुइसाइड का प्रयास किया।

विज्ञापन


बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी में इंजीनियर वरुण मलिक ने सुइसाइड करने से पहले का सारा वाक्या फेसबुक पर अपलोड किया है। वरुण ने मां का महिमा का बखान करते हुए अपनी फेसबुक टाइम लाइन पर लिखा है कि मां तो मां होती है चाहे वह धरती पर हो या स्वर्ग में, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उसका स्थान कोई नहीं ले सकता।
विज्ञापन


जानकारों ने बताया कि वरुण मलिक की कुछ समय पहले किन्हीं कारणों के चलते किडनी खराब हो गई थी। अपने बच्चे की  जान बचाने के लिए मां ही सबसे पहले आगे आई थीं। मां ने अपने लाडल को  किडनी देकर नई जिंदगी दी। यह बात करीब दो साल पहले की है। मां से मिली जिंदगी वरुण के लिए एक नया सवेरा लेकर आई। मां की ममता और उसके समर्पण से वरुण के दिल में मां की अहमियत और बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन नई जिंदगी देने वाली मां उसका साथ लंबे समय तक नहीं निभा सकी और करीब एक साल पहले ही उनकी मौत हो गई। मां की मौत वरुण के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी। उसे एकदम बड़ा झटका लगा था। जिस मां का कर्ज वह सेवा करके उतारना चाहता था, वह उसे छोड़कर चली गई। वरुण को जिंदगी देने वाली मां का जुदा होना उसके लिए काफी दर्द भरा था। तभी से वह काफी परेशान चल रहा था। हालांकि उसके दोस्त मोबाइल और फेसबुक टाइम लाइन पर उसका हौसला बढ़ाते रहते थे।

जिंदगी खत्म करने के अलावा कोई विकल्प

man attempt to suicide after mother death in gurgaon

मां की मौत से परेशान वरुण को लगने लगा था कि अब उसके लिए जीना बेकार है। हताशा में उसने फेसबुक टाइम लाइन पर लिखा भी कि उसके पास जिंदगी खत्म करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

मैं हर सांस में बोझ महसूस कर रहा हूं। पर कोई नहीं है। उसकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न समझा जाए और परेशान न किया जाए। सोशल मीडिया पर आत्महत्या के प्रयास से पहले वरुण मलिक द्वारा पोस्ट किए एक मैसेज में उन्होंने कहा कि मां, मां ही होती है, उसका स्थान कोई नहीं ले सकता। मां जितना करती है, कोई उसका आधा भी नहीं कर सकता। मां से किसी की तुलना नहीं हो सकती। उसने कहा है कि यदि आप मां को प्यार करते हैं तो इस पोस्ट को रिपोस्ट करें।

अखिल भारतीय मनोचिकित्सक सोसायटी के मुख्यालय के कन्वीनर व गुड़गांव के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. ब्रह्मदीप सिंधू का कहना है कि किसी से लगाव के कारण उसकी मृत्यु के बाद एक भावात्मक शून्यता हो जाती है, जिसकी वजह से इस तरह का कृत्य करने के लिए लोग आमादा हो जाते हैं। ऐसे समय में अपने आप को सामाजिक तौर पर जोड़ना बहुत जरूरी है। सोशल मीडिया सामाजिक तौर पर नहीं जोड़ता। लोगों को आपसी तालमेल बनाकर रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed