80 हजार खर्च करके शातिर ठग को पकड़वाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-58 थाना क्षेत्र निवासी एक शातिर ठग ने उड़ीसा में बैठे एक शिक्षक के खाते से आनलाइन ट्रांजेक्शन कर मोबाइल खरीद लिया। पीड़ित ने उड़ीसा थाने में मामला दर्ज कराया और पुलिस को लेकर हवाई रास्ते के माध्यम से नोएडा पहुंचा और आरोपी को गिरफ्तार कराया।
न्यायालय के आदेश पर उड़ीसा पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से उड़ीसा के कोरापुर निवासी संतोष कुमार त्रिपाठी पुत्र रमेश चंद्र त्रिपाठी विज्ञान के छात्रों को कोचिंग पढ़ाते हैं।
22 जुलाई की दोपहर को तीन बजकर 23 मिनट पर उनके मोबाइल पर खाते से 93,832 रुपये की खरीददारी का मैसेज आया।
ऐसे पकड़वाया शातिर ठग को
कुछ ही मिनट बाद एक युवक ने उनके मोबाइल पर फोन करके उनसे पूछा कि आपने इंटरनेट पर सामान बेचने वाली कंपनी से कुछ मंगाया है क्या। इन्होंने मना किया तो उसने कहा कि पुलिस में कोई मामला दर्ज मत कराना आपके पैसे तीन-चार दिन में वापस आ जाएंगे।
जिसके लिए आपको कमीशन देना पड़ेगा। संतोष को उस पर शक हुआ तो उन्होंने कंपनी को फोन कर इस धोखाधड़ी की जानकारी दी और इस पैसे का उपयोग करने से मना किया। कंपनी ने मामले की प्रतिलिपि मंगाई, जो कि संतोष ने दूसरे दिन भेज दी।
मगर इसके बावजूद कंपनी ने एप्पल के दो आईफोन ठग के नोएडा स्थित सेक्टर-57 के ए-51 पर डिलिवर कर दिया। जब पीडित ने ठग से पैसे उसके खाते में डालने को कहा तो आरोपी उल्टा उसे ही धमकाने लगा। जिसके बाद पीड़ित शुक्रवार को नोएडा पहुंच गया। देर शाम तक पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
हवाई जहाज का खर्च खुद उठाया
जिसकी पहचान चेतन उर्फ युवराज निवासी एन-207 सेक्टर-12 में परिवार के साथ रहता है। आरोपी युवक सेक्टर-57 स्थित ए-51 में नौकरी करता है। उड़ीसा पुलिस ने आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय के आदेश पर पुलिस आरोपी को उड़ीसा ले गई।
आरोपी को पकड़ने में पीड़ित संतोष ने 65 हजार रुपये हवाई जहाज के टिकटों के और तकरीबन 15 हजार रुपये होटल में रुकने और खाने-पीने पर खर्च कर दिए।