{"_id":"5f07b0658ebc3e63cc58c2d1","slug":"man-arrested-for-shooting-rti-activist-after-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई कार्यकर्ता पर गोली चलाने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीआई कार्यकर्ता पर गोली चलाने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Fri, 10 Jul 2020 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 10 Jul 2020 05:33 AM IST
सार
- आरोपी की टांग में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
- आरोपी के पास से दो पिस्टल, 7 कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नंद नगरी इलाके में बीते 3 जुलाई को आरटीआई कार्यकर्ता नरेश कुमार और उसके दोस्त प्रमोद को गोली मारने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अशोक नगर निवासी प्रशांत जिंदल (23) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
टांग में गोली लगने के बाद उसे जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशांत और उसके साथी को लगता था कि नरेश उनके गैंग की मुखबिरी करता है। पुलिस नरेश पर गोली चलाने के मामले में पहले ही जुगनू और मिंटू को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी प्रशांत और विशाल फरार थे। अब पुलिस विशाल व अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि 3 जुलाई को बाइक सवार बदमाशों ने नंद नगरी इलाके में नरेश कुमार और उसके दोस्त प्रमोद को गोली मार दी थी। हमले के बाद पीड़िन नरेश ने पुलिस को दिए बयान में प्रशांत, जुगनू, विशाल, मिंटू और प्रमोद का नाम बताया था।
विज्ञापन
हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इस बीच मिंटू ओर जुगनू को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, मंगलवार को प्रशांत ने नंद नगरी में ही एक पानी के सप्लायर की दुकान के बाहर फायरिंग कर दी।
छानबीन के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बुधवार देर रात आरोपी मंडोली श्मशान घ्ाट के पास अपने किसी दोस्त से मिलने आना वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मंडोली फ्लाईओवर के पास पहुंच गई।
इस बीच देर रात करीब 1.45 बजे पुलिस ने बाइक सवार प्रशांत को रुकने इशारा किया तो वह बाइक सड़क पर फेंककर भागने लगा। इस बीच उसने पिस्टल निकालकर दो राउंड गोली पुलिस पर चला दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसकी टांग में लगी। बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से दो पिस्टल, दो खोखे, सात कारतूस, वारदात में इस्तेमाल बाइक व अन्य सामान बरामद किया है।