फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man arrested for sending obscene videos and photos to 200 women in delhi

Delhi News: 200 महिलाओं को अश्लील वीडियो और फोटो भेजने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, पत्नी से विवाद होने के बाद करने लगा ये हरकत

Thu, 16 Jun 2022 05:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 16 Jun 2022 05:56 PM IST
सार

आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये महिलाओं के नंबर लिया करता था। वो अलग-अलग मोबाइल एप के जरिये कॉल कर अश्लील बातें भी करता था। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा के बहादुरगढ़ से दबोचा है। 

विज्ञापन
man arrested for sending obscene videos and photos to 200 women in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तरी जिला के साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे सिरफिरे बदमाश को दबोचा है जो ऑनलाइन महिलाओं का पीछा कर उनको अश्लील वीडियो और फोटो भेज रहा था। बेहद कम समय में आरोपी ने करीब 200 महिलाओं को अश्लील फोटो व वीडियो भेज दिए। यही नहीं आरोपी अलग-अलग कॉलिंग एप के जरिये इन महिलाओं को कॉल कर परेशान भी कर रहा था। पुलिस की टीम ने आरोपी को हरियाणा के बहादुरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अशोक नगर, बहादुरगढ़, हरियाणा निवासी मनोज कुमार (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया जाने वाला एक मोबाइल व दो सिमकार्ड बरामद किए हैं। आरोपी ने खुलासा किया है कि इसका पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी वजह से उसने सोशल मीडिया पर महिलाओं को परेशान करना शुरू कर दिया। साइबर थाना पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि पिछले दिनों बुराड़ी निवासी 28 वर्षीय महिला ने गृहमंत्रालय के साइबर क्राइम पोर्टल पर उसे अश्लील वीडियो व फोटो भेजने की शिकायत दी थी। महिला ने बताया कि वह गृहिणी है। अपने पति के साथ बुराड़ी इलाके में रहती हैं। वह फेसबुक पेज पर सौंदर्य प्रसाधन का विज्ञापन करती हैं। पिछले दिनों किसी ने उनके फेसबुक पेज से जुड़कर उनका मोबाइल नंबर लिया था। अब आरोपी नंबर लेकर उनके मोबाइल पर अश्लील वीडियो व फोटो भेज रहा है। यहीं नहीं अलग-अलग एप के जरिये 24 घंटे में किसी भी समय कॉल कर परेशान कर रहा है। सूचना के बाद उत्तरी जिला साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी पवन तोमर, एसआई रिचा व अन्यों की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान के प्रयास किए। जांच के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी बहादुरगढ़ से मैसेज कर रहा है।
विज्ञापन


जानकारी जुटाने के बाद पुलिस की एक टीम को बहादुरगढ़, हरियाणा भेजा गया। वहां एक जूस की फैक्टरी से आरोपी को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी तलाशी लेने पर वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व उसमें अश्लील फोटो व वीडियो बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि उसने अलग-अलग सोशल मीडियो प्लेटफॉम के जरिये लड़की की फोटो लगाकर आईडी बनाई हुई थी। इसकी मदद से वह महिलाओं से उनके मोबाइल नंबर लेकर उनको परेशान करता था। ज्यादातर मामलों में वह महिलाओं को फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजकर अपने जाल में फंसाता था। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed