फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man arrested for selling firecrackers hiding in flour mill

आटे की चक्की में छिपाकर बेच रहा था पटाखे, गिरफ्तार

Wed, 23 Oct 2019 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 23 Oct 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for selling firecrackers hiding in flour mill
अवैध पटाखे - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में प्रतिबंध के बावजूद पटाखों की बिक्री हो रही है। जगतपुरी में पुलिस ने आटा चक्की चलाने वाले शख्स की दुकान और घर पर बने गोदाम में छापा मारकर 710 किलो पटाखे बरामद किए। आरोपी दुकानदार विशाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि जगतपुरी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में एक आटा चक्की चलाने वाला शख्स चोरी छिपे पटाखे बेच रहा है।

आरोपी आटे की चक्की के अंदर पटाखे रखकर बेचता है। पुलिस ने सूचना की पुष्टि के लिए दो लोगों को नकली ग्राहक बनाकर उसकी दुकान पर पटाखे खरीदने के लिए भेजा। पटाखे मिलते ही नकली ग्राहकों ने इशारा कर दिया। 
विज्ञापन


इस बीच पहले से तैयार टीम ने आटा चक्कर पर छापा मारा। चक्की के पीछे आरोपी ने पटाखे रखे थे। इसके अलावा अलमारियों में भी पटाखों को छिपाया गया था। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि घर में उसने पटाखों का पूरा गोदाम बनाया हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed