देखते ही देखते चलती मेट्रो से हुआ भयावह हादसा, बुजुर्ग हुआ शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर शुक्रवार सुबह 7:30 आई ट्रेन के आगे संदिग्ध हालात में गिरने से 72 वर्षीय अजमेर सिंह का पैर कट गया।
हादसे की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ जवानों ने बुजुर्ग को ट्रैक से उठा कर एस्कॉर्ट्स-मेट्रो अस्पताल पहुंचाया। हादसे की वजह से दिल्ली से आने वाली मेट्रो ट्रेनें करीब दस मिनट तक बाधित रहीं।
सेक्टर 31 थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर जय किशन ने बताया कि बुजुर्ग के कपड़ों से उनका एक पासपोर्ट सारइज फोटो मिला जिस पर उनका नाम अजमेर सिंह लिखा था। इस फोटो को सेफ एंड सिक्योर फरीदाबाद, सहित कई वाट्सएप ग्रुप पर डाला गया था।
मेट्रो स्टेशन कैसे पहुंचे इसकी जानकारी नहीं
हादसे की सूचना पाकर अजमेर सिंह का बेटा हरकमल निवासी स्प्रिंगफील्ड थाने पहुंचा। हरकमल के मुताबिक पिता रोज सुबह टहलने के लिए घर से निकलते हैं वह मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन कैसे पहुंचे इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने घर में भी सब कुछ सामान्य होने की बात कही।
हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या का प्रयास भी मान रही है। इंस्पेक्टर जय किशन ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि अजमेर सिंह ट्रैक पर कैसे गिरे, फिलहाल वह होश में नहीं हैं, उनके होश में आने के बाद ही घटना की सही वजह और जानकारी पता चलेगी।
वह ट्रेन के आगे कूदे थे या उनका पैर फिसला इसकी जांच करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।