{"_id":"5ec364316584b05929161bac","slug":"man-accused-of-tampering-female-bjp-leaders-pics-arrested-from-tughlakabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेत्री की तस्वीरों से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार, 26 बार सोशल मीडिया पर शेयर की थी अश्लील तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेत्री की तस्वीरों से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार, 26 बार सोशल मीडिया पर शेयर की थी अश्लील तस्वीरें
Tue, 19 May 2020 10:14 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 19 May 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर भाजपा की युवा नेत्री पर अश्लील टिप्पणी करना एक ट्रोलर को भारी पड़ गया। नेत्री ने सोशल मीडिया पर किसी दूसरी युवती की अश्लील तस्वीर उसके नाम से अपलोड करने का आरोप लगाते हुए स्पेशल सेल में मुकदमा दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रही साइबर क्राइम सेल ने सोमवार को तुगलकाबाद से आरोपी आसिम को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा नेत्री ने अपनी शिकायत में बताया कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए कुछ शरारती तत्वों ने उसकी तस्वीर से छेड़छाड़ कर किसी अन्य युवती की अश्लील तस्वीर लगा दी।
विज्ञापन
तस्वीर को फेसबुक और ट्वीटर पर अपलोड कर भाजपा नेत्री बताकर अभद्र टिप्पणियां की जा रही थीं। मामले की जांच में आसिम का नाम सामने आया। उसने 26 बार पीड़िता की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस मामले में उसकी गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन