फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   malls and large retail stores fully ban on polythene but flushing orders in rural area

मॉल और बड़े रिटेल स्टोर पर पॉलिथीन का उपयोग बंद, देहात में उड़ीं आदेश की धज्जियां

Mon, 16 Jul 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 16 Jul 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
malls and large retail stores fully ban on polythene but flushing orders in rural area
पॉलिथीन पर लगा बैन - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार ने 15 जुलाई से 50 माइक्रोन से कम की पॉलिथीन का उपयोग बंद कर दिया है, लेकिन रविवार को पहले दिन ही आदेश बेअसर दिखा। शहर से लेकर देहात क्षेत्र में लोग पॉलिथीन का उपयोग करते दिखे। हालांकि मॉल और बड़े रिटेल स्टोर पर पॉलिथीन का उपयोग बंद हो गया है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि अभी तक शासनादेश नहीं मिला है, फिर भी प्रशासन ने पॉलिथीन जब्त करने की कुछ जगह कार्रवाई की, जिसमें 65 किलो पॉलिथीन जब्त की गई है।

विज्ञापन


तुगलपुर मंडी में दुकानदार पॉलिथीन में ही ग्राहकों को सब्जियां दे रहे थे। यहां के फल बाजार में भी ऐसा ही हाल दिखा। जगत फार्म मार्केट में भी कुछ ऐसा नहीं नजारा था। यहां की छोटी-छोटी दुकानों पर 50 माइक्रोन से कम की पॉलिथीन का उपयोग होता मिला। हालांकि, शाम के समय कुछ लोग घर से बैग लेकर सामान खरीदने पहुंचे। जगत फार्म की कुछ बड़ी दुकानों पर पॉलिथीन का उपयोग नहीं मिला। सेक्टरों के अंदर बनी मार्केट में भी दुकानदारों ने पॉलिथीन का उपयोग बंद नहीं किया है।
विज्ञापन

  
पॉलिथीन लेकर मुफ्त में जूट के बैग बांटे
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की पॉम ओलंपिया सोसायटी में 10 लोगों की टीम लोगों से पॉलिथीन लेकर उनको निशुल्क जूट के बैग बांटती दिखी। वे उनको जागरूक भी कर रहे थे। सोसायटी के 10 लोगों ने वर्क फोर्स के नाम से टीम गठित की है। शनिवार की शाम और रविवार की सुबह टीम ने 1000 जूट के बैग बांटे। टीम के सदस्य अंशुल सिंघल ने बताया कि जो लोग पॉलिथीन में सामान लेकर जा रहे थे। इनको रोका गया और जूट का बैग दिया। वहीं ग्रेनो वेस्ट की अन्य सोसायटियों में भी लोग एक-दूसरे को जागरूक कर रहे है। टीम में विशाल भारद्वाज, जीत श्रीवास्तव, संजय झा, संजीव झा, निलेश मोहन अग्रवाल, मनोज, राजन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहात में उड़ीं आदेश की धज्जियां

रबूपुरा/जेवर/बिलासपुर/दनकौर/जारचा/दादरी। पॉलिथीन पर रोक लगाने के फैसले का असर कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में बिलकुल भी देखने को नहीं मिला। रविवार को रबूपुरा में खुलेआम पॉलिथीन का उपयोग हो रहा था। वहीं बिलासपुर में जब लोगों से पूछा गया तो उनका कहना था कि पहले पॉलिथीन का उत्पादन बंद होना चाहिए। यहां पर नगर पंचायत कार्यालय के अफसरों ने व्हृाट्सऐप ग्रुप पर लोगों से अपील की। दुकानदारों का कहना है कि जो पॉलिथीन का स्टॉक है, उसका ही उपयोग करेंगे।

उसके बाद पेपर या कपड़े या जूट का बैग का इस्तेमाल करेंगे। वहीं दादरी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी धज्जियां उड़ीं। नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी समीर कुमार कश्यप ने बताया कि पॉलिथीन का उपयोग बंद कराने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। जल्द ही व्यापारियों के साथ बैठक की जाएगी।

जेवर में काफी लोगों ने कपड़े के बैग ले लिए हैं। यहां पर नगर पंचायत के ईओ दिनेश शुक्ला ने कर्मचारियों के साथ मिलकर मुख्य बाजार और टप्पल व झाजर रोड पर तीन घंटे अभियान चलाया और 100 किलो पॉलिथीन जब्त की। जारचा स्थित एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी पंकज सक्सेना ने बताया कि एनटीपीसी टाउनशिप परिसर को पॉलिथीन प्रतिबंधित जोन घोषित किया गया है। टाउनशिप के सभी बाजारों में दुकानदारों को पॉलिथीन उपयोग नहीं करने के आदेश दिए गए हैं। अगर कोई करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed