{"_id":"e03d0c0459c858fec5d7feaddb93a115","slug":"maleria-cases-in-faridabad-increases","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘यूपी के लोग फैला रहे हैं मलेरिया संक्रमण’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘यूपी के लोग फैला रहे हैं मलेरिया संक्रमण’
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 17 May 2014 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के कौराली में मलेरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में दिनों दिन फैलते संक्रमण का कारण यूपी को बताया जा रहा है। इसके बाद विभाग ने यूपी से आने वाले संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
जिले में अभी तक 18 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें सें 15 मरीज अकेले कौराली ब्लॉक से हैं। इसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने संक्रमण में पहले से सावधानी बरतने के लिए मुख्यालय से सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन
इस मामले में शनिवार को स्थानीय विभाग ने एक प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रमेश के मुताबिक, इन सभी मरीजों की काउंसलिंग की गई है, जिसमें यह बात सामने आई है कि ये सभी मरीज कामकाज के सिलसिले में यूपी आते-जाते रहते हैं।
विज्ञापन
ये लोग मलेरिया संक्रमण वाहक के रूप में बीमारी को फैलाने का काम कर रहे हैं। क्योंकि संक्रमण कम्युनिकेबल (एक से दूसरे को फैलता) है। जिस कारण मौसम न होते हुए भी क्षेत्र से एक के बाद एक मलेरिया मरीज आ रहे हैं।
गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कौराली को पहले से ही संवेदनशील घोषित किया जा चुका है। जिसके बाद क्षेत्र में मलेरिया नियंत्रण को लेकर डोर-टू-डोर सर्वे, जागरूकता कार्यक्रम व हेल्थ टॉक आदि का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन यह सभी प्रयास विफल हो रहे हैं। क्षेत्र में मलेरिया संक्रमण की समस्या वर्ष 2012 से बनी हुई है।