फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Making heroine swindle were girls sold in 50 thousand

तो इस तरह से 50 हजार में बेचते थे लड़कियां

Wed, 15 Jul 2015 02:10 PM IST
Updated Wed, 15 Jul 2015 02:10 PM IST
विज्ञापन
Making heroine swindle were girls sold in 50 thousand

लोनी कोतवाली पुलिस की ऑपरेशन स्माइल टीम ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग के एक ऐसे गैंग को पकड़ा है, जो 50 हजार रुपये में नाबालिग लड़कियों को हीरोइन बनाने का झांसा देकर देह व्यापार में धकेलता था।

विज्ञापन


शादी और घरेलू काम के लिए बेचता था। तीन तस्करों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गैंग की एक महिला फरार है। इनके चंगुल से चार लड़कियों को छुड़ाया। तस्कर लड़कियों को दिल्ली रेलवे स्टेशन से काम दिलाने का झांसा देकर लाए थे।
विज्ञापन


इनमें से 17 साल की किशोरी लोनी की है, जिसने बेचे जाने की भनक लगने पर घर फोन कर दिया था। इसके बाद पुलिस तस्करों तक पहुंची। ये गिरोह अब तक 40 से ज्यादा लड़कियां बेच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ह्यूमन ट्रैफिकिंग का खुलासा

Making heroine swindle were girls sold in 50 thousand

सीओ द्वितीय कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीतापुरी पार्ट-1 स्थित एक मकान से राजू चौधरी, अजय कुमार, राजन को गिरफ्तार किया है।


अजय कुमार, राजन कुमार दरभंगा और राजू चौधरी मुजफ्फरपुर बिहार का रहने वाला है। तीनों दिल्ली में रहते हैं। मकान की तलाशी में 14, 15, 17 वर्षीय किशोरी और 20 वर्षीय युवती मिली।

इनमें से लोनी निवासी किशोरी के अलावा बाकी दो किशोरी और एक युवती झारखंड की रहने वाली हैं। इनमें बेचकर देह व्यापार में धकेलने की फिराक में थे।

हीरोइन बनाने का झांसा दे लड़कियों की तस्करी

Making heroine swindle were girls sold in 50 thousand

तस्कर डांस पार्टी, क्षेत्रीय सीडी फिल्मों में हीरोइन, घरों में काम आदि दिलाने का लालच दिया जाता था। जिसके बाद देह व्यापार में धकेल दिया जाता था।


सीओ ने बताया कि इस गैंग के निशाने पर घर से भागी लड़कियां होती थीं, जिन्हें ये सब्जबाग दिखाकर चंगुल में फंसा लेते थे। ज्यादतर इनके चंगुल में बिहार,झारखंड और पूर्वी यूपी की लड़कियां आती थीं।

ह्यूमन ट्रैफिकिंग के इस मामले का खुलासा बॉलीवुड फिल्म ‘मर्दानी’ के स्टाइल में हुआ। लोनी एसएचओ ने बताया कि एक किशोरी पिता की डांट से नाराज होकर सात जुलाई को घर से भाग गई थी।

बेटी का फोन आया कुछ लोग उसे बेचने वाले हैं

Making heroine swindle were girls sold in 50 thousand

पिता ने लोनी पुलिस को इसकी शिकायत दी थी और ऑपरेशन स्माइल के तहत इनकी खोजबीन शुरू की गई। सोमवार की देर शाम किशोरी के पिता ने पुलिस को सूचना दी कि बेटी का फोन आया था और कुछ लोग उसे बेचने वाले हैं।


जिस नंबर से किशोरी ने पिता को फोन किया था, पुलिस ने उस नंबर को ट्रेस किया। यह फोन नंबर पकड़े गए एक बदमाश का ही था, जिससे किशोरी ने मौका देखकर परिवार को कॉल किया था।

इसके बाद दिल्ली स्थित सीतापुरी पार्ट-1 स्थित एक मकान में मंगलवार सुबह दबिश दी गई।

ऐसे फंसाते थे जाल में

Making heroine swindle were girls sold in 50 thousand

सीओ द्वितीय ने बताया कि गिरोह के सदस्य दिल्ली, गाजियाबाद, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों के रेलवे स्टेशनों के पास मौजूद रहते हैं। स्टेशन पर ये लोग उन किशोरियों को ट्रेस करते हैं,जो कि प्रेम प्रसंग, नौकरी या फिर परिजनों से क्षुब्ध होकर घर से भागी हुई होती हैं। इन लड़कियों को नौकरी दिलाने, फिल्मों में काम दिलवाने, हीरोइन बनाने का झांसा देकर गिरोह के सदस्य दिल्ली ले आते हैं।

दिल्ली में एक युवक को ये लड़कियां सौंपी जाती थी, वह युवक किशोरियों को अपने साथ कुछ दिन रखता। सहानुभूति दिखाकर उन्हें अपने विश्वास में लेता था और इसके बाद दंपति के पास काम दिलवाने के बहाने ले जाता था,जो कि किशोरियों का सौदा करते थे।

पुलिस ने बताया कि झारखंड की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने बदमाशों के कहने पर मिनी स्कर्ट पहनने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की थी। लोनी पुलिस की गिरफ्त में लड़कियों को देहव्यापार के लिए बेचने वाले आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed