फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Make in india' is out from decoration market in diwali season.

सजावट बाजार से गायब है ‘मेक इन इंडिया’

Sat, 18 Oct 2014 06:41 PM IST
भगत सिंह डागर/अमर उजाला, फरीदाबाद
भगत सिंह डागर/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 18 Oct 2014 06:41 PM IST
विज्ञापन
'Make in india' is out from decoration market in diwali season.

दिवाली आने में अब चंद दिन शेष रह गए हैं। इस बार भी सजावट बाजार चाइनीज सामान से पटा पड़ा है। मेक इन इंडिया गायब है। हालांकि चाइनीज आइटम पिछले साल की तुलना में महंगे मिल रहे हैं।

विज्ञापन


बाजार में इस बार चाइनीज लड़ियों से लेकर दीये तक उपलब्ध हैं। जो लड़ियां पिछले वर्ष 50 से 60 रुपये में मिलती थी वे इस वर्ष 70 से 80 रुपये में मिल रही है। इतना ही नहीं चाइनीज बर्तन, गिफ्ट आइटम व चीनी मिट्टी के बने खिलौने लोगों को खूब भा रहे हैं।
विज्ञापन


बाजार में खुशबूदार मोम वाले चाइनीज दीये भी उपलब्ध हैं। इनकी खासियत है कि इनको जलाने के बाद इनमें से फलों और फूलों की महक आने लगती है और जब तक इनको जला कर रखा जाता है तब तक इनमें से खुशबू आती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीयों की पैकिंग भी बेहद आकर्षक है। इस वजह से लोग इनको उपहार में भी देने के लिए खरीद रहे हैं। इन दीयों की कीमत 50 रुपये प्रति दीये से लेकर 400 रुपये प्रति सेट तक है। देसी सामान पर चाइनीज की बिक्री भारी पड़ रही है। पूरा बाजार चाइनीज लड़ियों, दीयों एवं अन्य समान से पटा पड़ा है।

एक नंबर मार्केट के दुकानदार संतोष कुमार का कहना है कि बाजार में चुनावों को लेकर अभी मंदी चल रही है। उम्मीद है कि 19 अक्टूबर के बाद ग्राहकों की संख्या बढ़ जाएगी। इस बाद दिवाली पर्व पर महंगाई की मार भी पड़ती दिख रही। इसके चलते लोगों की पहली पसंद चाइनीज सामान बना हुआ हैं।


वहीं मेक इन इंडिया के बारे में पूछने पर सारन गांव निवासी नेहा का कहना है कि दिवाली पर्व पर घरों को सजाने के लिए कपड़े व कागज के चाइनीज फूल, लड़ियां, झालर व अन्य सामान में अधिक लुक है और भारतीय आइटमों से सस्ते भी हैं। चाइना के आइटम चमक-धमक से परिपूर्ण होने के कारए घर में अच्छे लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed