{"_id":"6a10823a972df8919104401e","slug":"major-action-taken-against-polluting-units-in-east-delhi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-137584-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पूर्वी दिल्ली में मौजपुर और सबोली में 8 फैक्ट्रियां सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पूर्वी दिल्ली में मौजपुर और सबोली में 8 फैक्ट्रियां सील
विज्ञापन
प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर बड़ा एक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। गैर-औद्योगिक (नॉन-कंफर्मिंग) क्षेत्रों में चल रही अवैध और प्रदूषणकारी इकाइयों के खिलाफ चलाए जा रहे सीलिंग अभियान के तहत बीते एक सप्ताह के अंदर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दो वार्डों में बड़ी कार्रवाई की गई। शाहदरा उत्तरी जोन की उपायुक्त ममता यादव के अनुसार, वार्ड नंबर 228 (मौजपुर) और वार्ड नंबर 238 (सबोली) में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर प्रदूषण फैला रही 8 इकाइयों को पूरी तरह से सील कर दिया। ममता यादव ने बताया कि ये सभी इकाइयां नियमों का उल्लंघन कर कपड़ों की रंगाई का काम कर रही थीं, जिससे पर्यावरण और नागरिक स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंच रहा था। इस सीलिंग अभियान को अंजाम देने के लिए एमसीडी, दिल्ली पुलिस, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और बीएसईएस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था।
ममता यादव ने जानकारी दी कि प्रदूषण के खिलाफ यह अभियान पिछले कई दिनों से लगातार जारी है। बीते एक सप्ताह में (14 मई से अब तक) कार्रवाई करते हुए कुल 31 अवैध और प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों को सील किया जा चुका है। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि रिहायशी और गैर-औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा।