फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Major accident in Rajendra Nagar Basement of Rao Institute filled with water many students preparing for UPSC

राजेंद्र नगर हादसा: इंस्टिट्यूट के बेसमेंट में भरा पानी, UPSC की तैयारी कर रहे छात्र फंसे; तीन छात्रों की मौत

Sun, 28 Jul 2024 01:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 28 Jul 2024 01:17 AM IST
सार

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां राव इंस्टिट्यूट के बेसमेंट में पानी भर गया, जिसमें कुछ बच्चों के डूबने की खबर आ रही है।

विज्ञापन
Major accident in Rajendra Nagar Basement of Rao Institute filled with water many students preparing for UPSC
UPSC की तैयारी कर रहे कई छात्र फंसे - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में यूपीएससी की तैयारी करवाने राव इंस्टीट्यूट में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बारिश के दौरान इंस्टीट्यूट की लाइब्रेरी में पानी भर गया। हादसे के समय पांच से सात बच्चे यहां फंस गए। शाम करीब 7.01 बजे दमकल विभाग और पुलिस को सूचना मिली। बेसमेंट काफी पानी भर चुका था। 

विज्ञापन

Major accident in Rajendra Nagar Basement of Rao Institute filled with water many students preparing for UPSC
मौके पर मौजूद बचाव दल - फोटो : भूपिंदर सिंह

हालात को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। बचाव दल को तीन छात्रों के शव मिले हैं। बेसमेंट में काफी अंधेरा है, छात्रों के रेस्क्यू कराने में खासी दिक्कत आ रही है। फिलहाल गोताखोर छात्रों की तलाश में जुटे हैं। पंप लगाकर बेसमेंट में पानी भी निकाला रहा है। 

दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने देर रात को बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक और छात्र का शव बरामद किया गया है, फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है बेसमेंट में पानी निकाला जा रहा है। अभी तक तीन छात्रों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें एक की पहचान तेलंगाना की रहने वाली तान्या के रूप में हुई है। अभी अन्य की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Major accident in Rajendra Nagar Basement of Rao Institute filled with water many students preparing for UPSC
मौके पर मौजूद बचाव दल - फोटो : भूपिंदर सिंह

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अलावा दमकल और एनडीआरएफ के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की खासी भीड़ वहां पर जुट गई है। आसपास के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। मौके पर दमकल की सात गाड़ियों को अलावा एंबुलेंस और एनडीआरएफ की गाड़ियां मौजूद हैं।

विज्ञापन

Major accident in Rajendra Nagar Basement of Rao Institute filled with water many students preparing for UPSC
मौके पर मौजूद बचाव दल - फोटो : भूपिंदर सिंह

दोषी को बक्शा नहीं जाएगा
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि दिल्ली की मेयर और स्थानीय विधायक भी वहां हैं। मैं हर मिनट घटना की खबर ले रही हूं। ये घटना कैसे घटी, इसकी मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार है, उसको बक्शा नहीं जाएगा। आतिशी ने मुख्य सचिव को घटना पर जांच शुरू करने और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

उधर, नई दिल्ली की संसद बांसुरी स्वराज के अलावा दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय, विधायक दुर्गेश पाठक और भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा घटनास्थल पर पहुंचे हैं। भाजपा का कहना है कि यह साफ तौर पर नालों की सफाई न होने के कारण हुई दुर्घटना है और नाले का पानी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बहुत तेजी घुसा। इस दुर्घटना के लिए दिल्ली सरकार की आपराधिक लापरवाही जिम्मेदार है। जल बोर्ड मंत्री आतिशी और स्थानीय विधायक दुर्गेश पाठक को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए।

बांसुरी स्वराज ने कहा, 'यह बच्चे यहां अपना भविष्य सवांरने आए थे लेकिन दिल्ली की सरकार ने स्थानीय लोगों की एक नहीं सुनी। यहां के विधायक दुर्गेश पाठक से कहा जा रहा था कि वे नाले की सफाई करवाएं लेकिन इसे नहीं करवाया गया। बेसमेंट में पूरा पानी भर चुका है और अंदर के फर्नीचर तैर रहे हैं। इस मृत्यु की जिम्मेदार केजरीवाल सरकार है।'

आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा, 'यह लो-लाइन एरिया है। इस लाइन से पानी बहता है। नाला या सीवर टूट गया है और पानी बेसमेंट में भर गया है। टीमें अपना काम कर रही हैं। भाजपा को भी जवाब देना चाहिए कि उन्होंने क्या किया। पिछले 15 सालों से वे पार्षद हैं, फिर भी नाला क्यों नहीं बनवाया। एक साल में सारे नाले नहीं बन सकते। राजनीति की कोई जरूरत नहीं है, अभी महत्वपूर्ण बच्चों की जान है।'

पुलिस का बयान आया सामने
डीसीपी सेंट्रल ने बयान जारी करते हुए कहा कि वाटर लॉगिंग होने के कारण पानी भरा है, देर शाम बहुत तेज बारिश हुई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिए गए हैं। सर्च ऑपरेशन और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है लेकिन कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकलने में समय लग रहा है, टीम अपना अच्छा प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed