फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Main accused in Nuh rape attempt arrested, second accused still absconding

Delhi NCR News: नूंह में दुष्कर्म के प्रयास का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी अब भी फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिले में दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सदर नूंह क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी अरमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका जीजा आवेश अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नूंह सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 मार्च की देर रात की है। जिस पर आरोप है कि अरमान अपने जीजा आवेश के साथ एक युवती के घर में घुस गया था। उस समय युवती अपने कमरे में सो रही थी। दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ जबरदस्ती करने और दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान युवती के शोर मचाने पर परिवार के सदस्य जाग गए और तुरंत मौके पर पहुंच गए, जिससे आरोपी घबरा गए।
परिजनों को अपनी ओर आता देख आवेश मौके से फरार हो गया। वहीं, मुख्य आरोपी अरमान को युवती की छोटी बहन ने बहादुरी दिखाते हुए पकड़ लिया था, लेकिन वह कुछ देर बाद हाथ छुड़ाकर वहां से भाग निकला। घटना के बाद पीड़ित परिवार की शिकायत पर थाना सदर नूंह पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


लगातार छापेमारी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अब मुख्य आरोपी अरमान को बुधवार देर शाम को अड़बर चौक से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा सके। थाना सदर नूंह प्रभारी प्रवीण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी आवेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article