फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   maid fell down from 13th floor in indrapuram society

पहले आई चीखने की आवाज फिर मालूम पड़ा 13वीं मंजिल से नीचे गिर गई नौकरानी, फिर पता चला कि..

Fri, 13 Apr 2018 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Fri, 13 Apr 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
maid fell down from 13th floor in indrapuram society
babli - फोटो : अमर उजाला

पहले चीखने आई आवाज फिर पता चला कि नौकरानी 13वीं मंजिल से नीचे गिर गई है। फिर जो हुआ..

विज्ञापन


इंदिरापुरम स्थित कनावनी पुलिस चौकी के पीछे एंजेल जुपिटर सोसायटी की 13वीं मंजिल से  बृहस्पतिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरकर एक नौकरानी की मौत हो गई।

पुलिस ने शव  पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। इंदिरापुरम में दस दिन के अंदर हाईराइज सोसायटी से नीचे गिरकर नौकरानी की मौत यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन


इंदिरापुरम की एंजेल जुपिटर सोसायटी की 13वीं मंजिल पर दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट के एक वकील ने फ्लैट बुक कराया है। बिल्डर फ्लैट को हैंडओवर करने के लिए फ्लैट की सफाई करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे यहां काम करने वाली नौकरानी छतरपुर के कुकरौल गांव निवासी बबली (18), नानी लक्ष्मी और आरती के साथ सोसायटी में काम करने पहुंचीं।

सोसायटी में सफाई करने के बाद सुबह 11 बजे तीनों 13वीं मंजिल पर 1303 नंबर फ्लैट में सफाई करने गईं। आरती ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे बबली सफाई करते हुए दूसरे कमरे में चली गई।

इसी दौरान दो बार बबली के चिल्लाने की आवाज आई। उन्होंने फ्लैट में देखा तो बबली नहीं थी। जब वह उसे तलाशते हुए लिफ्ट में पहुंची तो बबली के नीचे गिरने की जानकारी हुई।

लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सीओ इंदिरापुरम धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि घटना के दौरान परिजन मौके पर थे, उनसे पूछताछ की जा रही है।

सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।  बता दें कि अभी दस दिनों पहले ही इंदिरापुरम की शिप्रा सृष्टि सोसायटी की तीसरी मंजिल से गिरकर निर्मला नाम की एक नौकरानी की मौत हुई थी।

नीचे गिरते ही आवाज सुनकर दौड़े सुरक्षा कर्मी

सोसायटी का सुरक्षागार्ड मोनू लिफ्ट के पास मौजूद था। मोनू ने बताया कि कुछ गिरने की आवाज आई। वह दौड़ कर वहां पहुंचा तो देखा कि बबली सोसायटी के बीच खाली जगह में खून से लथपथ पड़ी थी।

यह जगह पाइप लाइनों को ऊपर से नीचे उतारने के लिए बनाई गई है। आवाज सुनकर सोसायटी के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को देखने से ही लग गया कि बबली की मौत हो चुकी है। मौके पर बबली के परिजन भी पहुंच गए। 

चार फुट की दीवार से कैसे गिरी नीचे, उठ रहे सवाल
13 वीं मंजिल में लिफ्ट से सटा लॉबी है। लॉबी की दीवार महज चार फुट ऊंची है। बबली यहीं से नीचे गिरी। पुलिस के अनुसार इस दीवार के पास अनियंत्रित होकर गिरना आसान नहीं है।

फर्श पर पानी भी नहीं पड़ा था जिससे वह अनियंत्रित होकर गिरी हो। यदि दीवार पर चढ़ने के बाद कूदती तो दीवार पर भी निशान होते, जबकि दीवार पर धूल जमी हुई थी। इस फ्लोर के अधिकांश फ्लैट खाली हैं। 

हालिया घटनाएं
20 फरवरी 2018: इंदिरापुरम की सनराइज सोसायटी की नौवीं मंजिल से गिरकर चार ीसाल की बच्चे की मौत
26 फरवरी 2018: इंदिरापुरम के शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी से 14 साल की किशोरी की गिरकर मौत
16 मार्च 2018: इंदिरापुरम के स्कूल से बंदर के हमले के बाद एक बच्चा चौथी मंजिल से गिरा
21 मार्च 2018: राजनगर एक्सटेंशन की केडब्ल्यू सृष्टि की पांचवीं मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत
1 अप्रैल 2018:  शिप्रा सृष्टि सोसायटी में रात साढे 12 बजे तीसरी मंजिल से गिरने से मेड निर्मला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed