फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maid accused to major for sexual assulted and husband murdering in delhi

मेजर पर नौकरानी ने लगाया दुष्कर्म और पति की हत्या का आरोप, कहानी में सस्पेंस

Mon, 01 Oct 2018 03:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 Oct 2018 03:38 AM IST
विज्ञापन
Maid accused to major for sexual assulted and husband murdering in delhi
demo pic

दिल्ली कैंट इलाके में एक नौकरानी ने सेना के मेजर पर दुष्कर्म करने और पति की हत्या का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश के बाद दिल्ली कैंट थाना पुलिस मेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। फिलहाल मेजर की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूलत: संभल (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली पीड़िता दिल्ली कैंट में कार्यरत सेना के एक मेजर के घर नौकरानी का काम करती थी। वह अपने पति के साथ सर्वेंट क्वार्टर में रहती थी।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि 12 जुलाई 2018 की शाम मेजर ने पुराने फ्रिज को कबाड़ी में बेचने के बहाने उसके पति को क्वार्टर से बाहर भेज दिया और फिर उसे अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेजर ने दो बार दुष्कर्म किया।

इसी दौरान उसका पति वापस आ गया। उसने मेजर की हरकत का विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी और धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता का आरोप है कि मेजर ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया।  घटना के बाद पीड़िता अपने रिश्तेदार के घर चली गई। कुछ दिनों के बाद मेजर ने पीड़िता को फोन कर बताया कि उसके पति ने खुदकुशी कर ली है।

पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने खुदकुशी नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है। महिला ने पुलिस को इसकी शिकायत की, लेकिन मामले को दबाने की कोशिश की गई। इस पर उसने अदालत में शिकायत की।

अदालत के आदेश पर पुलिस ने 25 सितंबर को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। दक्षिण-पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्या के मुताबिक रेप के आरोपों की जांच के साथ ही पीड़िता के पति की मौत के मामले में भी सभी दृष्टिकोण से जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed