{"_id":"5cbfb281bdec22145f53b66d","slug":"mahesh-sharma-blackmailing-case-main-accused-alok-absconding-woman-journalist-went-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ब्लैकमेलिंग मामलाः मुख्य आरोपी आलोक फरार, महिला पत्रकार गई जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ब्लैकमेलिंग मामलाः मुख्य आरोपी आलोक फरार, महिला पत्रकार गई जेल
Wed, 24 Apr 2019 06:19 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 24 Apr 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
महेंश शर्मा और महिला पत्रकार नीशू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को ब्लैकमेल कर दस करोड़ रुपये की उगाही के प्रयास मामले का मुख्य आरोपी व प्रतिनिधि चैनल के मालिक आलोक कुमार का पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा पाई है। आलोक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। वहीं, इस मामले में कैलाश अस्पताल से सोमवार को गिरफ्तार हुई आलोक की करीबी पत्रकार नीशू को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
नीशू की गिरफ्तारी के बाद आलोक भूमिगत हो गया था। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने केंद्रीय मंत्री के भाई अजय शर्मा की तहरीर पर आलोक, नीशू और खालिद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आलोक के साथ खालिद की भी तलाश कर रही है। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि आलोक व खालिद की गिरफ्तारी के लिए टीमें कई स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा सर्विलांस सेल व क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुटी हुई हैं। इधर, मंगलवार दोपहर को नीशू का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। इसके बाद सूरजपुर कोर्ट में पुलिस अभिरक्षा में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, पुलिस जांच में यह पता चला है कि खालिद भी मीडिया से जुड़ा हुआ है और आलोक का करीबी है। वह कई सालों से आलोक के लिए काम कर रहा है। हालांकि, खालिद की इस मामले में क्या भूमिका थी। यह स्पष्ट नहीं है। इस बारे में पुलिस अधिकारी भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
पूरे प्रकरण की जांच चल रही है। मुख्य आरोपी आलोक व उसके साथी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस की टीमें काम कर रही हैं। आलोक की पूर्व की गतिविधियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
-वैभव कृष्ण, एसएसपी