फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mahavir Jayanti: Message of non-violence and restraint resonates in Delhi Assembly, programme to mark 2625th birth anniversary

महावीर जयंती: दिल्ली विधानसभा में गूंजा अहिंसा और संयम का संदेश, 2625वें जन्म कल्याणक पर कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
- विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने लिया हिस्सा, बताया सेवा को सर्वोच्च धर्म, लोकतंत्र में मतभेद मिटाने की ताकत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक वर्ष के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को दिल्ली विधानसभा में 'भगवान महावीर गुणानुवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और जैन संतों ने समाज को सेवा, अहिंसा और संयम को अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन भगवान महावीर अहिंसा भारती ट्रस्ट और सकल जैन समाज दिल्ली ने किया। अध्यक्ष ने भगवान महावीर के अनेकांतवाद सिद्धांत को लोकतंत्र की ताकत बताया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विचार लोकतंत्र को कमजोर नहीं करते, बल्कि उसे मजबूत बनाते हैं, बशर्ते हम दूसरों के नजरिए का सम्मान करें। उन्होंने युवाओं से महावीर के विचारों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के अशांत माहौल में भगवान महावीर का अहिंसा, संयम और करुणा का मार्ग ही सही दिशा दिखाता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सही-गलत का फर्क भूल जाते हैं, ऐसे में संयम और आत्मनियंत्रण बेहद जरूरी है। विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने भी कहा कि अहिंसा और करुणा जैसे मूल्य व्यक्तिगत शांति और देश की प्रगति के लिए जरूरी हैं। कार्यक्रम में संत प्रज्ञासागर मुनिराज और आचार्य लोकेश मुनि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed