फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maharishi Valmiki showed the society the path of ideals, dignity and humanity: Rekha Gupta

महर्षि वाल्मीकि ने समाज को आदर्श, मर्यादा और मानवीयता का रास्ता दिखाया : रेखा गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
सचिवालय समेत तीन जगह महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में शामिल हुईं मुख्यमंत्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से समाज को आदर्श, मर्यादा और मानवीयता का रास्ता दिखाया है। उनका जीवन इस बात का प्रतीक है कि समाज का हर वर्ग बिना किसी भेदभाव के एक साथ आगे बढ़े और हर एक व्यक्ति को सम्मान से जीवन जीने का अवसर मिले।

मुख्यमंत्री सोमवार को सचिवालय, एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, शालीमार बाग हैदरपुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल हुईं। सचिवालय के कार्यक्रम में मंत्री रविंद्र इंद्रराज सिंह, कपिल मिश्रा, विधायक भी शामिल रहे।
विज्ञापन

एनडीएमसी के कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष केशव चंद्रा, उपाध्यक्ष कुलजीत चहल मौजूद रहे। हैदरपुर में स्थानीय लोगों के साथ मुख्यमंत्री ने उत्सव में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महर्षि जयंती पर हर साल रहेगा सार्वजनिक अवकाश
मुख्यमंत्री ने लोगों के बीच समानता, समरसता और न्याय के आदर्शों पर आधारित महर्षि वाल्मीकि की शिक्षा की चर्चा की। उन्होंने यह घोषणा की कि अब हर साल महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस पर्व को लोग हर्ष और श्रद्धा से मनाएंगे। मुख्यमंत्री ने एनडीएमसी के करीब 4,500 कर्मचारियों को नियमित करने के निर्णय की सराहना की।


पंजाब से दिल्ली आई वाल्मीकि ज्योति
मंत्री रविंद्र इंद्राज ने बताया कि इस बार पंजाब से महर्षि वाल्मीकि की ज्योति दिल्ली लाई गई है, जो दिल्ली की सभी रामलीलाओं में स्थापित की गई। यह एकता और समरसता का प्रतीक है। मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि वे सभी सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें सनातनी संस्कृति को समझने और आगे बढ़ाने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed