{"_id":"56f556a24f1c1be475f14d24","slug":"mahapanchayat-will-take-decision-on-lavish-weeding","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 की महापंचायत में शादियों की फिजूलखर्ची पर होगा अंतिम फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 की महापंचायत में शादियों की फिजूलखर्ची पर होगा अंतिम फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 26 Mar 2016 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुर्जर समाज में होनी वाली शादियों में फिजूल खर्ची रोकने को लेकर 27 मार्च को पंचायत बुलाई गई है, जिसमें इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा की जाएगी और इसे रोकने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
पंचायत में इस मुद्दे को लेकर गांव-गांव तक जाने और जिले में एक कमेटी गठन पर भी चर्चा होगी। समाज में फैली इस बुराई को दूर करने के लिए इस अभियान को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
एक महीने के अंदर इस मुद्दे को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। 27 मार्च को सेक्टर-16 स्थित गुर्जर भवन में जिलास्तरीय पंचायत आयोजित की गई है।
सभा के अध्यक्ष महेंद्र भड़ाना ने कहा कि इस पंचायत में अब तक हुई पंचायतों की समीक्षा की जाएगी और समाज द्वारा तय नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाएं, इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
नहरपार चौरासी पा के नेता रणवीर चंदीला ने बताया कि अब पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर आदि क्षेत्रों में भी पंचायतें आयोजित की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि हर जिले में 51-51 सदस्यों की एक कमेटी बनाई जाएगी। साथ ही गांव स्तर पर भी कमेटियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने इस पंचायत में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की अपील की है।