फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   madina begam mayor punhana haryana

ढाई हजार मतों से जीत मदीना बेगम बनीं जिला पार्षद

Fri, 29 Jan 2016 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 29 Jan 2016 05:08 PM IST
विज्ञापन
madina begam mayor punhana haryana

पुन्हाना के मोदिस कॉलेज में बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जिला

विज्ञापन
पार्षदों के सात और पंचायत समिति के 30 सदस्यों की मतगणना शुरू हुई। मेवात जिला परिषद के वार्ड नंबर 24 से मदीना बेगम ने करीब ढाई हजार मतों से जीत दर्ज की है।

वहीं इस दौरान वार्ड न. 19 व 25 के उम्मीदवारों की सांसे अटकी रहीं, क्योंकि वार्ड 19 की दो व 25 की एक ईवीएम मतगणना अधिकारियों को मौके पर नहीं मिली।

कई घंटे बीत जाने के बाद वार्ड न. 19 की दोनों मशीनों को नूहं से लाया गया। ऐसे में प्रशासन की भारी चूक सामने आई है।

पुन्हाना के सात वार्डों की जिला पार्षद मतगणना उपमंडल अधिकारी अमरदीप सिंह, डीएसपी रतनदीप बाली, बीडीपीओ विरेंद्र सिंह व थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस बल की देखरेख में शुरू की गई।

वार्ड नंबर 24 से जीत की घोषणा के बाद नवनिर्वाचित जिला पार्षद मदीना बेगम ने समर्थकों के साथ पुन्हाना से गांव शाह चौखा तक विजय जुलूस निकला। उन्होंने कहा कि वह जनता की सेवक बनकर अपने इलाके का विकास कराएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed