{"_id":"25c7ca9ce2624449c91f5e76c7ef7bb6","slug":"madhuban-bapudham-rs-50-lakh-flat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुबन-बापूधाम में 50 लाख रुपये में फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुबन-बापूधाम में 50 लाख रुपये में फ्लैट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 25 Jun 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली लांचिंग के करीब पांच साल बाद जीडीए मधुबन-बापूधाम में खाली पड़े 560 फ्लैट्स की स्कीम को नए सिरे से लांच करेगा। योजना में टू और थ्री बीएचके फ्लैट्स के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने योजना को रीलांच करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बस फ्लैट्स की कीमतें तय होना बाकी हैं। इसी सप्ताह दाम तय होते ही जुलाई में स्कीम लांच हो जाएगी। उम्मीद है कि कीमत 40 से 50 लाख के बीच रहेगी।
विज्ञापन
जीडीए ने मधुबन-बापूधाम में जुलाई-2010 में 1313 फ्लैट्स की स्कीम लांच की थी। स्कीम के अंतर्गत दो और तीन बेडरूम वाले फ्लैट्स के लिए आवेदन मांगे गए थे।
फ्लैट्स की कीमत 32 लाख से लेकर 45 लाख रुपये तक तय की गई थी। फ्लैट्स की कीमतों ने शहरवासियों को स्कीम में आवेदन करने से रोक दिया। कई बार योजना को री-लांच करने के बाद भी पूरे फ्लैट्स नहीं बिक सके थे।
विज्ञापन
अब नए सिरे से कोशिश शुरू की है। जीडीए उपाध्यक्ष के मुताबिक मधुबन-बापूधाम योजना में खाली फ्लैट्स की स्कीम जल्द ही लांच की जाएगी।
बेहतर कनेक्टिविटी से उम्मीद
जीडीए अधिकारियों को उम्मीद है कि इस बार योजना के फ्लैट्स की जबर्दस्त डिमांड होगी। पांच वर्षों में मधुबन-बापूधाम योजना की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। अब हापुड़ रोड के साथ ही एनएच-58 से भी योजना जुड़ गई है। पांच से छह किलोमीटर दूरी पर स्थित नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन का लाभ मधुबन-बापूधाम के रेजिडेंट्स को मिलेगा।
40 से 50 लाख तक हो सकती कीमत
जीडीए फ्लैट्स की कीमतें नए सिरे से तय कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक अब टू बीएचके फ्लैट्स की कीमत करीब 40 लाख और थ्री बीएचके की 50 लाख हो सकती है।