फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   made student a victim of lust in marriage

शादी में आई छात्रा को ही बनाया हवस का शिकार

Tue, 17 Feb 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 17 Feb 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
made student a victim of lust in marriage

गुड़गांव के फर्रूखनगर में शादी में आई युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने पहली मंजिल पर सो रही युवती को अकेला पाकर दुष्कर्म कर फरार हो गया। जिसके बाद किसी तरह युवती अपने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई।

विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर रविवार रात को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से दिल्ली निवासी 20 वर्षीय पीड़िता पांच फरवरी को अपने रिश्तेदार की शादी के सिलसिले में फर्रूखनगर आई थी। शादी में शरीक होने के लिए झज्जर से आरोपी मनीष भी आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी में शिरकत करने के बाद छह फरवरी को उसने घटना को अंजाम दिया। रविवार को पुलिस में दर्ज हुई शिकायत के बाद फर्रूखनगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए झज्जर पहुंची लेकिन आरोपी फरार मिला।

थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी मनीष को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed