{"_id":"6641fc95e66a2a2a260678eb","slug":"m-c-gopichand-inter-college-khedi-greater-noida-student-samiksha-sharma-topped-in-12th-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Result: एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज की समीक्षा ने 12वीं में किया टॉप, देखें टॉप-5 बच्चों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Result: एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज की समीक्षा ने 12वीं में किया टॉप, देखें टॉप-5 बच्चों की सूची
Mon, 13 May 2024 05:12 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 13 May 2024 05:12 PM IST
सार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज 12वीं कक्षा के नतीजे 2024 जारी किए। कक्षा 12 का बोर्ड परीक्षा परिणाम 97% रहा व कक्षा 10 का बोर्ड परीक्षा परिणाम 96% रहा।
विज्ञापन
समीक्षा शर्मा और ईशा भाटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज खेड़ी ग्रेटर नोएडा की समीक्षा शर्मा ने 12वीं क्लास में 94.60 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ईशा भाटी ने 94% अंको के साथ दूसरा स्थान, और रिया बैसोया ने 93.60% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, सिया सिंघानिया और भूमिका ने 93.20% अंक के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया तथा कुमारी अवंती शर्मा ने 91.80% अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा 12 का बोर्ड परीक्षा परिणाम 97% रहा व कक्षा 10 का बोर्ड परीक्षा परिणाम 96% रहा। कक्षा 10 में प्राची तोंगर ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रूद्र शर्मा ने 90% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान तथा कृष्टी विकल, हर्ष कुमार व निखिल भाटी ने 89% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंध निदेशक करतार सिंह ने परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल बच्चों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम तथा सकारात्मक सोच को सफलता का मूल मंत्र बताया। प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह ने सभी सफल बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।