{"_id":"68dfc91a88f855f4550b6d14","slug":"luqman-was-murdered-due-to-enmity-two-minors-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-107242-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रंजिश में की थी लुकमान की हत्या, दो नाबालिग धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रंजिश में की थी लुकमान की हत्या, दो नाबालिग धरे
विज्ञापन
गोकुलपुरी में युवक की हत्या का मामला : वारदात में इस्तेमाल चाकू व खून से सने कपड़े बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी स्थित भागीरथी विहार में बृहस्पतिवार को चाकू घोंपकर मोहम्मद लुकमान (18) की हत्या के मामले में पुलिस ने 17 साल के दो नाबालिगों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े बरामद हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने रंजिश में लुकमान की हत्या की थी।
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि पांच दिन पहले लुकमान के किसी दोस्त का आरोपियों से झगड़ा हो गया था। इस दौरान दोस्त ने फोन कर लुकमान को बुलाया था। लुकमान वहां पहुंचा और बीच-बचाव के दौरान आरोपियों से उसकी हाथापाई हो गई थी। हमले में वह मामूली रूप से जख्मी भी हुआ।
उस समय आरोपियों ने लुकमान को देख लेने की धमकी दी थी। परिजनों ने डर की वजह से तीन दिन लुकमान को काम पर नहीं भेजा। बुधवार से लुकमान दोबारा काम पर जा रहा था। बृहस्पतिवार को आरोपियों ने स्क्रैप गोदाम में घुसकर लुकमान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बाद में आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक लुकमान अपने परिवार के साथ भागीरथी विहार गली नंबर-1 में रहता था। इसके परिवार में पिता, मां फरजाना, भाई व बहन हैं। लुकमान के पिता ऑटो चालक हैं। भाई भी अपना काम करते हैं। पिछले करीब एक माह से लुकमान ने लैपटॉप स्क्रैप के एक गोदाम में काम करना शुरू किया था।
बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे आरोपियों ने उस पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को अहम सुराग मिले। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद शुक्रवार सुबह दोनों नाबालिगों को दबोच लिया गया। दोनों ने पूछताछ में रंजिश में लुकमान की हत्या की बात बताई है।