फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP Election Campaigning - Lunch with Kejriwal Fundraisers for Elections

केजरीवाल के साथ लंच की कीमत 20 हजार रुपए

Tue, 25 Nov 2014 03:38 PM IST
Updated Tue, 25 Nov 2014 03:38 PM IST
विज्ञापन
AAP Election Campaigning - Lunch with Kejriwal Fundraisers for Elections

दिल्ली चुनाव के लिए ताल ठोक चुकी आम आदमी पार्टी (आप) ने फंड जुटाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए अलग-अलग अभियान लॉन्च किए गए हैं। पार्टी की कोशिश है कि चुनाव से पहले करीब 40 करोड़ रुपये इकट्ठा कर लिए जाएं। ज्यादा जोर विदेशों से नगदी जुटाने पर है।

विज्ञापन


लंच विद केजरीवाल अभियान 27 नवंबर से शुरू हो रहा है। अरविंद केजरीवाल मुंबई के सनविले बैंक्वेट हॉल में लोगों के साथ लंच करेंगे। इसमें हिस्सा लेने के लिए 20,000 रुपये खर्च करने होंगे। दूसरी तरफ तीस नवंबर को नई दिल्ली में दूसरा फंड रेजिंग लंच होगा।
विज्ञापन


पार्टी का अनुमान है कि ट्रेडर्स विंग के इस लंच में एक 100 से ज्यादा कारोबारी हिस्सा लेंगे। हालांकि अभी तक इसकी एंट्री फीस और जगह तय नहीं है। चुनाव अभियान जोर पकड़ने से पहले पार्टी की कोशिश है कि दूसरे राज्यों में भी इसी तरह को लंच/डिनर प्रोग्राम आयोजित किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंच के साथ चंदा लेने का कार्यक्रम मुंबई से

AAP Election Campaigning - Lunch with Kejriwal Fundraisers for Elections

अमेरिका, सिंगापुर, हांगकांग, यूके और मध्य पूर्व के देशों में बनी आप की शाखाओं को इसका निर्देश दिया जा चुका है। विशेष जोर विधानसभा सीटों को गोद लेने का है।

इसके बाद उम्मीदवार का पूरा खर्च गोद लेने वाले के जिम्मे होगा। पार्टी की केंद्रीय इकाई उम्मीदवार की जरूरत का आकलन करेगी। इसकी जानकारी संबंधित यूनिट को दे दी जाएगी। नियमित तौर पर वह यूनिट उम्मीदवार को प्रचार सामग्री से लेकर तकनीक मदद तक मुहैया कराएगा।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता ने बताया कि पिछले विधान सभा चुनाव में सबसे 18 सीटों को यूएसए में बसे भारतीयों ने गोद लिया था। वहीं, फंड भी सबसे ज्यादा यूएसए से ही आया था।

पिछले दिनों वहां की यूनिट को न्यूनतम सात करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने को कहा गया है, जबकि सिंगापुर युनिट को चार करोड़, हांगकांग को तीन करोड़, यूके को दो करोड़ व मध्य पूर्व के देशों से दो करोड़ रुपये तक इकट्ठा करने होंगे।

दान अभियान ऐसे हुआ लॉन्च

AAP Election Campaigning - Lunch with Kejriwal Fundraisers for Elections

कार्यकर्ताओं को फंड जुटाने के काम से जोड़ने के लिए अभियान लॉन्च किया गया है। फिलहाल 30 विधानसभा सीटों पर कार्यकर्ता इसे आगे भी बढ़ा रहे हैं। इसके जरिए आम लोगों से नगदी चंदा लिया लिया जा सकेगा। चंदा देने वाले को ई-मेल और एसएमएस के जरिए रसीद मिल मिल जाएगी। फिर भी, अगर वह रसीद की हार्ड कापी चाहता है तो पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकता है।

ओबामा के भारत दौरे पर आम लोगों से बात करेगी आप
आम आदमी पार्टी योजना बना रही है कि गणतंत्र दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारतीय दौरे को फायदा भाजपा दिल्ली चुनाव में उठा सके। इसके लिए पार्टी की यूथ विंग को सक्रिय किया गया है। कार्यकर्ता आम लोगों को बताएंगे कि ओबामा का भारतीय दौरा विदेश नीति का हिस्सा है। इससे दिल्ली का कोई हित नहीं होने वाला है।

एक महीने में बनाएगी जनलोकपाल कानून पार्टी
आप नेता आशुतोष का दावा है कि दिल्ली चुनाव में अगर आप को 40 सीटें मिल जाती हैं तो सरकार बनने के एक महीने के भीतर दिल्ली का जनलोकपाल कानून बना दिया जाएगा। इसमें केंद्र-राज्य के संबंधों से जुड़ी तकनीकी अड़चनें नहीं आएंगी। आशुतोष के मुताबिक, तत्कालीन शीला दीक्षित की सरकार ने भी इस तरह के कई कानून बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed