फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lunatic pasted posters of a girl student outside the school In Garhmukteshwar

UP: सिरफिरे ने स्कूल के बाहर चस्पा किए छात्रा के लापता होने के पोस्टर, बताया मंदबुद्धि; इनाम की भी घोषणा की

Tue, 22 Apr 2025 10:11 AM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। Published by: श्याम जी. Updated Tue, 22 Apr 2025 10:11 AM IST
सार

पोस्टर क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गए। स्कूल प्रबंधन की सूचना पर छात्रा के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में छात्रा के परिजन ने कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन
lunatic pasted posters of a girl student outside the school In Garhmukteshwar
सीसीटीवी में दिखे पोस्टर लगाने वाला युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गढ़मुक्तेश्वर नगर के कांवेंट स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को मंदबुद्धि बताते हुए सिरफिरे ने उसके लापता होने के पोस्टर स्कूल के बाहर खंभों और दीवारों पर चस्पा कर दिए। पोस्टर पर छात्रा की फोटो भी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह स्कूल पहुंचे छात्रों और शिक्षकों को स्कूल के बाहर छात्रा के फोटो वाले पोस्टर लगे दिखाई दिए। स्कूल की छात्रा होने के कारण सभी को पोस्टर देखने की उत्सुकता हुई। छात्रों ने पास जाकर देखा तो पोस्टर पर लिखा था कि छात्रा मानसिक रूप से बीमार है, जो दो दिन से लापता है। छात्रा को तलाश करने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की गई थी। वहीं, स्कूल के ही शिक्षक का नंबर लिखकर सूचना देने की बात कही गई।
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में पोस्टर क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गए। स्कूल प्रबंधन की सूचना पर छात्रा के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में छात्रा के परिजन ने कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ वरूण मिश्रा का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की गई है, जिसमें बाइक सवार युवक पोस्टर चस्पा करता दिखा है। आरोपी की पहचान कराकर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed