फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lucknow changed the course of five days

पांच दिन के लिए बदली लखनऊ की राह

Wed, 02 Mar 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 02 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Lucknow changed the course of five days

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। तीन मार्च की सुबह पांच बजे से सात मार्च दोपहर 12 बजे तक नेशनल हाईवे-24 से भारी वाहन नहीं गुजर सकेंगे, यानि पांच दिन गाजियाबाद से लखनऊ की राह बदली रहेगी।

विज्ञापन


हापुड़ की तरफ से जाने वाले ट्रैफिक को गढ़ चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा। अमरोहा एसपी डा. एस चनप्पा ने बताया कि हैवी ट्रैफिक में ट्रक, टैंकर, कंटेनर, ट्रैक्टर-ट्राली, लंबी दूरी की रोडवेज बसों की आवाजाही को हाईवे पर प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन


हाईवे पर एक तरफ हल्के वाहन गुजर सकेंगे। कांवड़ियों की संख्या में इजाफा हुआ तो हल्के वाहनों पर भी रोक लगाई जाएगी। 24 घंटे पेट्रोलिंग की जाएगी। साथ ही कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में पीएसी को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है डायवर्जन प्लान
 
मुरादाबाद की ओर से आने वाला ट्रैफिक
पाकबड़ा से संभल, बबराला, नरौरा, अनूपशहर, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की तरफ जाएगा। मुरादाबाद से मेरठ की तरफ जाने वाला ट्रैफिक कांठ से धामपुर, मेरठ, बिजनौर से दिल्ली जाएगा, जो वाहन अमरोहा से हाईवे की तरफ जाएंगे उन्हें संभल चौराहे से संभल की तरफ मोड़ा जाएगा जबकि अतरासी चौराहे की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर, बुलंदशहर रूट पर भेजा जाएगा।
बिजनौर की तरफ से आने वाला ट्रैफिक
बिजनौर से नूरपुर की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को शिवाला कलां से आगे नहीं आने दिया जाएगा।
चांदपुर से धनौरा की तरफ आने वाला ट्रैफिक: चांदपुर से धनौरा आने वाले ट्रैफिक को रसूलपुर से आगे नहीं आने दिया जाएगा।
हसनपुर से गजरौला की तरफ जाने वाला ट्रैफिक
हसनपुर से गजरौला की तरफ आने वाले ट्रैफिक को हसनपुर से आगे नहीं आने दिया जाएगा। इस ट्रैफिक को रहरा, गवां, अनूपशहर बुलंदशहर से डायवर्ट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed