फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lt Governor VK Saxena inaugurated beautification of roads from Dhaula Kuan to IGI Airport

Delhi: धौला कुंआ से आईजीआई एयरपोर्ट तक सड़कों का होगा सौंदर्यीकरण, उपराज्यपाल ने किया शुभारंभ

Wed, 13 Jul 2022 07:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 13 Jul 2022 07:03 AM IST
सार

इस सड़क से होकर रोजाना लाखों की संख्या में आगंतुकों, यात्रियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का आवागमन होता है। इसका सौंदर्यीकरण सभी को अपनी तरफ आकार्षित कर सकेगा। सड़कों के इर्द गिर्द रंग-बिरंगे फूल, फव्वारे और संगमरमर की मूर्तियां लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
Lt Governor VK Saxena inaugurated beautification of roads from Dhaula Kuan to IGI Airport
सड़कों के सौंदर्यीकरण का उपराज्यपाल ने किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंगलवार को धौला कुंआ से आईजीआई एयरपोर्ट और गुरुग्राम की तरफ जाने वाले राजमार्ग पर सौन्दर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। सड़कों के इर्द गिर्द रंग-बिरंगे फूल, फव्वारे और संगमरमर की मूर्तियां लगाई जाएंगी। खाली जगहों पर तीन रंगों के पैटर्न भी बनाए जाएंगे। दिल्ली नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और दिल्ली जल बोर्ड की ओर से संयुक्त रूप से इस कार्य को अमली जामा पहनाया जाएगा।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने 26 मई को कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान अधिकरियों को इस संबंध में निर्देश दिए थे। सक्सेना ने अपने दौरे के दौरान अधिकारियों से इस मार्ग पर एकसमान डिजाईन और सभी मौसम के लिए उपयुक्त फूलों के पौधे लगाने को कहा था। इस सड़क से होकर रोजाना लाखों की संख्या में आगंतुकों, यात्रियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का आवागमन होता है। इसका सौंदर्यीकरण सभी को अपनी तरफ आकार्षित कर सकेगा।
विज्ञापन

 
उपराज्यपाल ने इस कार्य के पहले चरण को 15 अगस्त तक पूरा कर जनता को समर्पित करने का निर्देश दिया है। शेष कार्यों को नवंबर तक पूरा करने को कहा गया है ताकि यह परियोजना देश भर में चल रहे आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा बन सके। कार्यो का शुभारंभ करते हुए उपराज्यपाल ने नगर निगम की ओर से कूड़ा हटाने और लोक निर्माण विभाग की ओर से फुटपाथ की मरम्मत एवं मिट्टी को समतल करने के कार्यों को सराहा। उपराज्यपाल ने फुटपाथ की मरम्मत, रखरखाव और कूड़ा हटाने का लगातार जारी रखने का निर्देश देते हुए दिल्ली जल बोर्ड को बागवानी के लिए रिसाइकिल्ड पानी मुहैया करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सात किलोमीटर के दायरे में लगेंगे पौधे, तीन रंगों का होगा पैटर्न
सक्सेना ने इस बात पर भी जोर दिया कि हवाई अड्डे तक का सात किलोमीटर के दायरे में एकसमान रूप से विभिन्न प्रजातियों और ऊंचाई के पौधे लगाए जाएं। सौन्दर्यीकरण के लिहाज से फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज सहित खाली जगहों पर तीन रंगों के पैटर्न बनाने के निर्देश दिए गए। पेड़ों की छंटाई में एकरुपता लाने सहित रेलिंग लगाकर पौधों को पैदल यात्रियों और वाहनों से दूर रखने के भी निर्देश दिए। 

लगेंगे फव्वारे, संगमरमर की मूर्तियां
सक्सेना ने ट्रैफिक चौराहे पर फव्वारे लगाने के निर्देश दिए। पूरे हिस्से पर 7-8 फव्वारे लगाए जा सकेंगे। उन्होंने शहर से हवाई अड्डा की तरफ और द्वारका की तरफ जाने वाले तिराहे पर संगमरमर की मूर्तियां लगाने के भी निर्देश दिए। मूर्तियां आगंतुकों के लिए दिल्ली के लिए अलग पहचान बन सकती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed