फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LS Elections: 50% discount on lunch buffet for people voting in Delhi

LS Elections : दिल्ली में वोट देने वालों को लंच बुफे पर 50% की छूट, मतदान बढ़ाने के लिए नगर निगम प्रयासरत

Wed, 24 Apr 2024 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Apr 2024 05:07 AM IST
सार

निगम ने 12 जोनों में विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपने साथ जोड़ा है। इसी कड़ी में द्वारका स्थित रेडिसन ब्लू होटल में वोट देकर आने वाले लोगों को लंच बुफे पर 50% और डिनर बुफे पर 30% की छूट मिलेगी।

विज्ञापन
LS Elections: 50% discount on lunch buffet for people voting in Delhi
Demo Pic

विस्तार

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए एमसीडी लगातार प्रयास कर रही है। निगम ने 12 जोनों में विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपने साथ जोड़ा है। इसी कड़ी में द्वारका स्थित रेडिसन ब्लू होटल में वोट देकर आने वाले लोगों को लंच बुफे पर 50% और डिनर बुफे पर 30% की छूट मिलेगी। नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) से संबद्ध रेस्तरां ने दिल्ली के मतदाताओं को आईडी और स्याही लगी उंगली दिखाने पर 20% छूट देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


चांदनी चौक सर्व व्यापार मंडल ने उंगली पर स्याही का निशान दिखाने वाले खरीदारों को मंडल के साथ-साथ पंजीकृत प्रतिष्ठानों पर 10% की छूट देने की पेशकश की है। खरीदार 27 मई को इस एकमुश्त ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसी प्रकार व्यापार मंडल सी-4-ई जनकपुरी मार्केट ने भी छूट देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


बाजार से खरीदारी करने पर 5% की छूट मिलेगी। पश्चिम क्षेत्र में स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों ने 10%-20% तक की छूट देने का निर्णय लिया है। इसी तरह सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल साकेत ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर पात्र मतदाताओं को 20% छूट देने का निर्णय लिया है। केशवपुरम स्थित विभिन्न प्रतिष्ठान मतदाताओं को 20-30% की छूट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनकपुरी मार्केट में भी छूट
इसी प्रकार व्यापार मंडल सी-4-ई जनकपुरी मार्केट ने भी छूट देने का निर्णय लिया है। बाजार से खरीदारी करने पर 5% की छूट मिलेगी। पश्चिम क्षेत्र में स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों ने 10%-20% तक की छूट देने का निर्णय लिया है। इसी तरह सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल साकेत ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर पात्र मतदाताओं को 20% छूट देने का निर्णय लिया है। केशवपुरम स्थित विभिन्न प्रतिष्ठान मतदाताओं को 20-30% की छूट देंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed