फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LS Elections 2019 Gautam Gambhir on AAP MP candidate Atishi allegations of two voter ID cards

दो वोटर कार्ड रखने के आरोप पर गौतम गंभीर ने आप प्रत्याशी आतिशी को दिया जवाब

Sun, 28 Apr 2019 12:38 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 28 Apr 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
LS Elections 2019 Gautam Gambhir on AAP MP candidate Atishi allegations of two voter ID cards
गौतम गंभीर - फोटो : ANI

पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी ने शुक्रवार को दावा किया था कि पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी गौतम गंभीर का नाम मतदाता सूची में दो बार दर्ज है। क्रिकेट से राजनीति में दाखिल हुए गौतम गंभीर की तरफ से इस मामले में अब प्रतिक्रिया मिली है।

विज्ञापन


अपने ऊपर लगे आरोप को सिरे से खारिज करते उन्होंने कहा जब आपके पास कोई विजन नहीं है और बीते साढ़े चार साल में आपने कोई काम नहीं किया तो आप आरोप लगाने लगे। ऐसे मामलों की जांच करना चुनाव आयोग का काम है। अगर आपके पास कोई विजन होता तो आप ऐसी नकारात्मक राजनीति नहीं करते।   
विज्ञापन

 


बता दें आतिशी ने आरोप लगाया था कि गंभीर के पास राजेंद्र नगर और करोल बाग के दो मतदाता पहचान पत्र हैं। गौतम गंभीर दिल्ली में भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। गौतम गंभीर के नामांकन के बाद यह बात भी सामने आई थी कि वह सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। 


नामांकन के दौरान लगाए गए हलफनामे से इसका पता चलता है। गौतम गंभीर की सालाना कमाई 12 करोड़ रुपए से अधिक बताई जाती है। पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आतिशी मार्लेना को चुनाव मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed