फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ls election 2024 aap leader Sanjay Singh said why are you living like this Regarding Lovely resignation

लवली के इस्तीफे पर AAP की प्रतिक्रिया: संजय सिंह बोले- गठबंधन में निभाई अहम भूमिका, पूछा ये एक सवाल

Mon, 29 Apr 2024 11:48 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 29 Apr 2024 11:48 AM IST
सार

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे पर आम आदमी पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है। आप नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि लवली ने दिल्ली में हुए गठबंधन में अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
ls election 2024 aap leader Sanjay Singh said why are you living like this Regarding Lovely resignation
संजय सिंह - फोटो : X/AAP

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद दिल्ली में राजनीति तेज हो गई है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

संजय सिंह ने पूछा सवाल
इस्तीफे पर आप नेता संजय सिंह ने कहा कि लवली ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने ही दिल्ली में इंडिया गठबंधन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। जब सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा रहा था, तो अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस से पहुंचने वाले पहले व्यक्ति थे। लेकिन अब वह ऐसा क्यों कह रहे हैं। कोई उन्हें बताए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस को नहीं मिला नया अध्यक्ष
अरविंदर सिंह लवली के त्यागपत्र देने व उसे स्वीकार करने के बावजूद अभी उत्तराधिकारी की ताजपोशी नहीं होगी। कांग्रेस आलाकमान लोकसभा चुनाव के बाद ही नए अध्यक्ष की नियुक्ति करेगा। फिलहाल, चुनाव पूरे दमखम से लड़ने और गठबंधन धर्म निभाने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष के अलावा प्रदेश के चार-पांच वरिष्ठ नेताओं की एक कमेटी गठित करने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

भाजपा में जा सकते हैं लवली?

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान लवली के संपर्क में हैं और उनसे उनकी नाराजगी के बारे में बात कर रहे हैं। इसी सबके बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर हमला बोला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed