{"_id":"2e89409ac678ef3b7b9bda39b50127f7","slug":"lpg-prices-declined-by-rs-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 रुपये कम हुए रसोई गैस के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 रुपये कम हुए रसोई गैस के दाम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 03 Jun 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। जून में गैस कंपनियों ने नॉन सब्सिडी और कामर्शियल श्रेणी के सिलेंडरों के रेट कम कर दिए हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डालर के मुकाबले रुपये की मजबूती का बाजार पर असर पड़ने लगा है।
विज्ञापन
बाजार भाव से हर माह रसोई गैस के दाम निर्धारित किए जाते हैं। वेस्टर्न यूपी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन के अध्यक्ष इरेश कुमार के मुताबिक जून में कंपनियों ने कामर्शियल सिलेंडर में 28 रुपये और नॉन सब्सिडी सिलेंडर में 23 रुपये की कमी की है।
विज्ञापन
इस प्रकार से कामर्शियल सिलेंडर जो पहले 1692 रुपये में मिलता था वह अब 1664 रुपये में मिलेगा। वहीं नॉन सब्सिडी का रेट 945 रुपये से घटकर 922 रुपये हो गया।
विज्ञापन