फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lpg is filling illegal way in guraon

नियमों को ताक पर रखकर घरेलू गैस की रिफिलिंग 

Sun, 18 Sep 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 18 Sep 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
lpg is filling illegal way in guraon
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पास मुख्य सड़क पर कुछ दुकानदारों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर घरेलू गैस की रिफिलिंग बड़े पैमाने पर की जा रही है। शिकायत के बाद भी समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रिफिलिंग के चलते कभी कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से इस पर शिकंजा कसने की मांग की है।
विज्ञापन


कस्बे के लखपत चौक पर घनी आबादी के साथ कुछ दुकानदार निजी स्वार्थ के चलते गलत ढंग से घरेलू गैस की रिफिलिंग कर रहे हैं। रिफिलिंग करने वाले दुकानदारों का तरीका बेहद खतरनाक है। यह 6 इंच लंबे लोहे के एक पाइप के जरिये बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस रिफिल करते हैं। कस्बे में कुछ दुकानदार लंबे समय से अवैध रिफिलिंग खुलेआम कर रहे हैं।
विज्ञापन


चूल्हा रिपेयरिंग सेंटरों से लेकर बिजली व परचून की दुकानों तक में इस खतरनाक खेल को अंजाम दिया जा रहा है । कुछ दुकानदारों ने नाम ने छापने की शर्त पर बताया की गैस डालते समय निकलने वाली जहरीली गैस ने उनका जीना दूभर किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया की कई बार इस कार्य करते समय आग भी लग चुकी है। सूत्रों की माने तो 620 रुपये का सिलेंडर इन अवैध व्यापारियों को 1000 से 1100 रुपये  में आसानी से मिल जाता है जिससे ये लोग 1500 रुपये से अधिक रकम बना लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed