{"_id":"668ac192e557de7a7704de78","slug":"lowest-aqi-of-year-was-56-recorded-in-delhi-on-sunday-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi AQI: मानसून ने हटाई प्रदूषण की चादर, इस साल पहली बार साफ हवा में दिल्लीवालों ने ली सांस, जानें एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi AQI: मानसून ने हटाई प्रदूषण की चादर, इस साल पहली बार साफ हवा में दिल्लीवालों ने ली सांस, जानें एक्यूआई
Sun, 07 Jul 2024 09:56 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 07 Jul 2024 09:56 PM IST
सार
जुलाई में मौसम के कारण एक्यूआई और सुधार हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार एक्यूआई 56 रीडिंग के साथ संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली की हवा हुई साफ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में लंबे समय बाद लोगों ने रविवार को सबसे साफ हवा में सांस ली। रविवार को इस साल का सबसे कम वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दर्ज किया गया। दिल्ली का एक्यूआई साल के सबसे निचले स्तर 56 पर दर्ज किया गया। जबकि इस माह के पहले सप्ताह में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही।
विज्ञापन
दिल्ली का एक्यूआई जून में सात दिन तक 100 से नीचे था और जुलाई में मौसम के कारण इसमें और सुधार हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार एक्यूआई 56 रीडिंग के साथ संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया। 1-7 जुलाई तक एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में रहा है, रविवार को यह साल का सबसे निचला स्तर था। जबकि दिल्ली-एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 36 दर्ज किया गया।
विज्ञापन