फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lovers gave cheating, nightly living in temple

प्रेमी ने दिया धोखा, मंदिर में गुजारी छात्रा ने पूरी रात, रूला देगी पीड़ित की कहानी

Sun, 30 Jul 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दनकौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, दनकौर Updated Sun, 30 Jul 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
Lovers gave cheating, nightly living in temple
फाइल
दनकौर में मिस्ड कॉल से अंजान युवक से हुई पहचान 12 वीं की छात्रा के लिए मुसीबत बन गई। आरोपी युवक ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर मिलने के लिए कस्बे में बुलाकर धोखा दे दिया। धोखेबाज प्रेमी के न पहुंचने पर पीड़िता छात्रा को द्रोणाचार्य मंदिर में रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन


रविवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की और उसे ककोड़ थाने छोड़कर लौट आई। पुलिस के मुताबिक, रविवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती द्रोणाचार्य मंदिर में अकेली बैठी है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती से पूछताछ की, तो उसने बताया कि एक युवक ने उसे धोखा दिया है। पुलिस पीड़िता को थाने लाई और महिला पुलिसकर्मियों ने उससे गहनता से पूछताछ की। बताया गया है कि युवती ने जानकारी दी कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर एक युवक की मिस्ड कॉल आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिस्ड कॉल करने वाले युवक ने उससे रोजाना बात करने लगा। युवक ने युवती से जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया। युवती ने बताया कि युवक ने उसे कॉल कर शनिवार शाम मिलने के लिए दनकौर बुलाया था। वह कस्बे में आकर उसके बताये स्थान पर रात तक इंतजार करती रही लेकिन वह नहीं पहुंचा।


इसके चलते वह द्रोणमंदिर आ गई और यहीं बैठकर रात गुजार दी। युवती ने पुलिस को बताया कि वह ककोड़ की रहने वाली है। इसके चलते पुलिस उसे ककोड़ ले गई। ककोड़ पहुंचकर युवती अपना सही पता नहीं बताने के बजाय पुलिस को गुमराह कर रही थी। इसके चलते पुलिस उसे ककोड़ थाने छोड़कर लौट आई।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed