{"_id":"67684e9214467672e600a917","slug":"lover-stabbed-her-to-death-in-bulandshahr-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'सरकारी नौकरी नहीं लग जाती तब तक..', प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने की हत्या; रोकती रही दादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'सरकारी नौकरी नहीं लग जाती तब तक..', प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने की हत्या; रोकती रही दादी
Sun, 22 Dec 2024 11:08 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:08 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में शादी से मना करने पर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद हुई है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
शादी से मना करने पर सत्यम रेजीडेंसी कॉलोनी छपरौला निवासी प्रेमिका की आरोपी ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को कल्दा पुलिया दुजाना गांव के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विरेन्द्र (27) निवासी तोमडी थाना औरंगाबाद बुलंदशहर के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में राहुल विहार थाना विजयनगर गाजियाबाद में रह रहा था। आरोपी के पास हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद हुआ है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस का कहना है कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सत्यम रेजीडेंसी कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवती अपने पिता, मां, दादी के साथ रहती थी। वह बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। युवती का परिवार करीब पांच वर्ष पहले मेरठ में किराये के मकान में रहता था। पड़ोस में आरोपी वीरेंद्र का भी परिवार रहता था। वहीं, पर युवती का आरोपी से संपर्क हुआ था। इस दौरान दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। आरोपी वर्तमान में गाजियाबाद में किराये के मकान में रहकर फूड डिलीवरी का काम कर रहा था।
विज्ञापन
मेरठ से परिचय होने के कारण आरोपी का युवती के घर आना जाना लगा रहता था। शनिवार रात करीब आठ बजे आरोपी घर पर आया था। उस समय युवती की मां और दादी घर पर मौजूद थीं। मां दूसरे कमरे में थीं। पहले आरोपी ने कुछ समय तक युवती से बात की। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। फिर आरोपी ने युवती के पेट, गले, पीठ पर चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के दौरान घर पर मौजूद युवती की दादी ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं रुका।
विज्ञापन
युवती की चीख सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद मां जब बाहर निकलकर आई तो शोर मचाया। इस दौरान आरोपी भाग गया। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से युवती को गाजियाबाद के संतोष अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं, डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
युवती की शादी दूसरी जगह होने की बात से नाराज था आरोपी
युवती के घर वाले उसकी शादी कहीं और कराने चाहते थे। इस बात को सुनने के बाद से आरोपी नाराज था। वह युवती पर लगातार शादी का दबाव बना रहा था। वहीं, युवती ने कहा था, जब तक आरोपी की सरकारी नौकरी नहीं लग जाती है वह उससे शादी नहीं करेगी। युवती चाहती थी कि आरोपी पढ़ाई करके सरकारी नौकरी की तैयारी करे। युवती खुद भी पढ़ाई करके अच्छी नौकरी करना चाहती थी। घटना के बाद से युवती के परिवार में मातम छाया हुआ है। परिजनों का कहना है कि युवती पढ़़ाई में होशियार थी उसने सरकारी नौकरी पाकर घर की तंगी को दूर करने का वादा किया था।