प्रेमिका के दरवाजे पर तड़प-तड़पकर मरा युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपने फिल्म देवदास देखी हो तो इस मामले को सुनकर आपको जरूर उसका क्लाइमेक्स याद आ जाएगा। जब फिल्म का हीरो देवदास अपनी प्रेमिका पारो के घर के दरवाजे के बाहर मृत पाया जाता है। ऐसा ही एक मामला साहिबाबाद में भी सामने आया।
साहिबाबाद के लाजपत नगर ई ब्लॉक स्थित एक घर के सामने रविवार दोपहर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि उक्त घर व्यक्ति की प्रेमिका का है। राहगीरों ने पुलिस को शव पड़ा होने की सूचना दी।
एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि डॉक्टरों ने मौत का कारण जहरीला पदार्थ खाना बताया है। पत्नी ने महिला और तीन युवकों के खिलाफ शिकायत दी है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
पत्नी ने लगाया प्रेमिका पर हत्या का आरोप
युवक की पत्नी रितेश का आरोप है कि राकेश की हत्या उसी घर में रहने वाली एक महिला ने की है, जिसके घर के सामने शव मिला है। रितेश के अनुसार राकेश का पिछले करीब तीन माह से ई ब्लॉक निवासी महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
आरोप है कि महिला राकेश से जबरन पैसे ऐंठती थी। नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। राकेश ने महिला को रुपये देने के लिए गांव की जमीन तक बेच दी थी। आरोप है कि जमीन के रुपये हड़पने के बाद महिला ने उसकी हत्या कर दी।
पत्नी का आरोप-प्रेमिका ने बना रखी थी अश्लील वीडियो। पत्नी ने प्रेमिका समेत चार लोगों पर लगाया हत्या का आरोप लगाया है। प्रेमिका युवक से दस लाख रुपये से ज्यादा ऐंठ चुकी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने महिला और युवकों को शव के पास देखा
एक पड़ोसन ने बताया कि वह कुछ सामान लेने जा रही थी। इस दौरान आरोपी महिला घर के बाहर कुछ युवकों के साथ खड़ी थी। पास ही राकेश पड़ा था। वह जब सामान लेकर लौटीं तो पता चला कि राकेश की मौत हो गई है।
सीओ विपिन टाडा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शुरूआती जांच के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी और गिरफ्तारी होगी।
पत्नी रितेश का आरोप है कि प्रेमिका और उसके परिजनों ने पति के अश्लील वीडियो बना रखे थे, जिसके नाम पर ब्लैकमेल कर उससे 10 लाख से अधिक रुपये और गहने ऐंठ लिए थे।
महिला के परिजनों ने रविवार को रुपये लौटाने को कहा था। राकेश रविवार दोपहर को रुपये लेने प्रेमिका के घर गया था, जहां परिजनों ने जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी।
और घंटों प्रेमिका के दरवाजे पर पड़ा रहा युवक
शव की शिनाख्त लाजपत नगर डी-ब्लॉक निवासी राकेश पुंडीर (40) के रूप में हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पत्नी ने प्रेमिका और तीन अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
मूलरूप से अंबाला के रहने वाले राकेश पुंडीर लाजपत नगर डी-ब्लॉक में पत्नी रितेश पुंडीर और दस साल के बेटे के साथ रहते थे। रितेश के अनुसार राकेश निजी कंपनी में काम करते थे। कुछ समय पहले उनकी नौकरी छूट गई थी।
रविवार दोपहर करीब तीन बजे वह घर से निकले थे। करीब आधे घंटे बाद उन्हें एक युवक ने सूचना दी कि राकेश ई ब्लॉक में एक घर के बाहर गली में पड़ा है। वह मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ उसे अंबे अस्पताल में ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।