{"_id":"2c4920b7520c7f9a09e8009a59555f0b","slug":"love-sex-and-cheat-in-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सिटी में बढ़ रहा है लव, सेक्स और धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सिटी में बढ़ रहा है लव, सेक्स और धोखा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 23 Mar 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले जोड़ों को समय के साथ रिश्ता भी बोझिल लगने लगा है। एक के बाद एक ऐसे रिश्ते टूटने की खबरें आ रही हैं।
विज्ञापन
यहां तक कि पांच साल तक संबंध रखने वाले जोड़े अब एक दूसरे के खिलाफ दुष्कर्म और ठगी का केस दर्ज कराने लगे हैं। उनके बीच पनपते असंतोष से गुड़गांव की पुलिस ही नहीं दूसरे लोग भी बेहद चिंतित हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:पत्नी पर था शक इसलिए की बीजेपी नेता की हत्या
विज्ञापन
गुड़गांव में इस साल अब तक दुष्कर्म के 88 मामले दर्ज किए गए। इनमें एक बड़ा हिस्सा उनका है, जिन्होंने लिव इन रिलेशन में रहने वाले अपने पार्टनर के खिलाफ दुष्कर्म एवं धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। ऐसे मामले दर्ज होने के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट, इंजीनियर तक जेल की हवा खा रहे हैं।
यहां यह समझना भूल होगी कि ऐसे मामले केवल हाई प्रोफाइल लोगों के बीच पनप रहे हैं। बाउंसर तक इसमें फंसे हुए हैं। पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल मानते हैं कि कौन किसके साथ रहता है यह व्यक्तिगत मामला है, लेकिन दुष्कर्म का केस दर्ज कराने के बाद पुलिस का हस्तक्षेप करना जरूरी हो जाता है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों पर जागरूकता एवं सामाजिक स्तर पर पहल से ही रोक लगाई जा सकती है।
अपराध में बदलने वाला लिव इन रिलेशन
-09 अक्तूबर को सेक्टर 14 की महिला डॉक्टर ने पुणे के इंजीनियर पर दुष्कर्म व धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया।
-16 अगस्त को अशोक विहार की युवती ने बाउंसर पर साथ रहने के बावजूद शादी न करने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।
-11 अक्तूबर को पालम विहार की पूर्व एयर होस्टेस ने पांच साल पुराने अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट साथी के खिलाफ ऐसा ही केस दर्ज कराया।
-28 जुलाई को गाजियाबाद की युवती के बयान पर उसके पुरुष मित्र पर दुष्कर्म और कार ठगने का मामला दर्ज किया गया।
-27 सितंबर को बीपीओ कंपनी के आईटी इंजीनियर के खिलाफ एक्सपोर्ट कंपनी की महिला कर्मी ने साथ रहने और गर्भवती होने पर छोड़ने का केस दर्ज कराया।