लव जेहाद: गाजियाबाद में सामने आया एक और मामला
देशभर में इस वक्त लव जिहाद के मामले उछल रहे हैं। एक के बाद एक देश के हर हिस्से से रोजाना ऐसी खबरें आ रही हैं। दिल्ली एनसीआर में भी अब तक धर्म परिवर्तन के तीन मामले सामने आ चुके हैं।
वहीं, गाजियाबाद में एक और महिला ने अपने पति पर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने और मारपीट का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने आरोपी पति उमरदराज को अर्थला से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी ससुर और जेठ को भी गिरफ्तार किया है। जबकि ननद की तलाश जारी है। पुलिस पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी उमरदराज पहले से ही शादीशुदा है। उसकी दोनों पत्नियों को एक दूसरे के बारे में भी नहीं पता था।
शादी के बाद आरोपी ने जबरन पत्नी का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
महिला को आटो से खींचा, तेजाब डालने की धमकी
एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंकित सिहानी गेट क्षेत्र का रहने वाला है। महिला उसी के पड़ोसी गांव की है। महिला का मेरठ निवासी पति रिटायर्ड फौजी है। उसका परिवार संजयनगर में रहता है। पड़ोसी गांव से होने के कारण दोनों में जान-पहचान है। इनमें कुछ दिन से अनबन चल रही है।
महिला का आरोप है कि अंकित उसे एक साल से परेशान कर रहा है। वह कविनगर और सिहानी गेट थाने में उसके खिलाफ पहले भी रिपोर्ट लिखा चुकी है। बृहस्पतिवार शाम वह खरीदारी कर आटो में घर जा रही थी। सिहानी चुंगी के पास आरोपी आटो में बैठा और छेड़छाड़ करने लगा।
राजनगर एक्सटेंशन के पास उसे ऑटो से खींचकर कार में डालने लगा। विरोध पर तेजाब डालने की धमकी दी। लोगों ने आरोपी को पीटा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हवालात में बंद कर दिया।