फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   love jihad case in ghaziabad.

लव जेहाद: गाजियाबाद में सामने आया एक और मामला

Fri, 29 Aug 2014 01:56 PM IST
Updated Fri, 29 Aug 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
love jihad case in ghaziabad.

देशभर में इस वक्त लव जिहाद के मामले उछल रहे हैं। एक के बाद एक देश के हर हिस्से से रोजाना ऐसी खबरें आ रही हैं। दिल्ली एनसीआर में भी अब तक धर्म परिवर्तन के तीन मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन


वहीं, गाजियाबाद में एक और महिला ने अपने पति पर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने और मारपीट का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने आरोपी पति उमरदराज को अर्थला से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी ससुर और जेठ को भी गिरफ्तार किया है। जबकि ननद की तलाश जारी है। पुलिस पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी उमरदराज पहले से ही शादीशुदा है। उसकी दोनों पत्नियों को एक दूसरे के बारे में भी नहीं पता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद आरोपी ने जबरन पत्नी का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

महिला को आटो से खींचा, तेजाब डालने की धमकी

love jihad case in ghaziabad.
गाजियाबाद में एनएच-58 पर बृहस्पतिवार शाम ऑटो में रिटायर्ड फौजी की पत्नी (35) से युवक (28) ने छेड़छाड़ की। महिला को जबरन ऑटो से खींचकर अपहरण की कोशिश्‍ा की। विरोध पर तेजाब डालने की भी धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई कर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी का कहना है कि उसे फंसाया जा रहा है।


एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंकित सिहानी गेट क्षेत्र का रहने वाला है। महिला उसी के पड़ोसी गांव की है। महिला का मेरठ निवासी पति रिटायर्ड फौजी है। उसका परिवार संजयनगर में रहता है। पड़ोसी गांव से होने के कारण दोनों में जान-पहचान है। इनमें कुछ दिन से अनबन चल रही है।

महिला का आरोप है कि अंकित उसे एक साल से परेशान कर रहा है। वह कविनगर और सिहानी गेट थाने में उसके खिलाफ पहले भी रिपोर्ट लिखा चुकी है। बृहस्पतिवार शाम वह खरीदारी कर आटो में घर जा रही थी। सिहानी चुंगी के पास आरोपी आटो में बैठा और छेड़छाड़ करने लगा।

राजनगर एक्सटेंशन के पास उसे ऑटो से खींचकर कार में डालने लगा। विरोध पर तेजाब डालने की धमकी दी। लोगों ने आरोपी को पीटा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हवालात में बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed